भारतीय SIM कार्ड और WhatsApp से की पाकिस्तान के लिए जासूसी, लंबे समय के लिए हुई जेल

भारतीय SIM और WhatsApp के जरिए पाकिस्तान को जासूसी इनपुट देने के मामले में NIA कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 10:35 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय SIM और OTP से पाकिस्तान में चला WhatsApp
  • जासूसी केस में NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला
  • आरोपी को 5 साल 6 महीने की सजा

Photo Credit: Pexels

National Investigation Agency के स्पेशल कोर्ट ने पाकिस्तान-प्रेरित जासूसी साजिश से जुड़े एक अहम आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुना दी है। विशाखापत्तनम स्थित NIA स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को फर्जी तरीके से भारतीय मोबाइल SIM कार्ड, OTP और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया। अदालत ने इस मामले को देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी को कुल 5 साल 6 महीने की साधारण कैद की सजा दी है।

TOI के मुताबिक, NIA की जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला सीमा पार जासूसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। जांच एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान नेवी द्वारा हाई सीज पर मछली पकड़ते समय पकड़े गए भारतीय मछुआरों के मोबाइल फोन और SIM कार्ड जब्त कर लिए गए थे। बाद में इन्हीं भारतीय SIM कार्ड्स को आरोपी ने भारत में अपने मोबाइल फोन में एक्टिवेट किया और उनसे जनरेट हुए OTP पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को शेयर किए।

जांच में यह भी साबित हुआ कि इन OTPs की मदद से भारतीय WhatsApp नंबर पाकिस्तान से ऑपरेट किए गए। इन नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स ने फर्जी पहचान के तहत भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों से संपर्क करने के लिए किया। मकसद संवेदनशील और सीक्रेट डिफेंस डिटेल्स हासिल करना था, जो सीधे तौर पर भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया।

इस केस में दोषी ठहराए गए आरोपी ने ट्रायल के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया था। अदालत ने आरोपी को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धारा 18 के तहत 5 साल 6 महीने की साधारण कैद और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा, आईटी एक्ट 2000 की धारा 66C के तहत 2.5 साल की साधारण कैद और 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.