घर का एयर कंडीशन 20 से 28°C के बीच ही होगा ऑपरेट!

अगर आप AC उपयोग करते हैं तो अक्सर यह बात सुनी होगी कि 24°C पर तापमान सेट करने पर बिजली का बिल ज्यादा नहीं आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2025 13:54 IST
ख़ास बातें
  • भारत जल्द ही AC के तापमान के स्टैंडर्ड को लेकर एक प्रयोग करने वाला है।
  • AC के तापमान को 20-28°C के बीच स्टैंडर्ड करने के लिए तैयारी हो रही है।
  • AC से 20°C से कम ठंडा या 28°C से ज्यादा गर्म नहीं कर पाएंगे।

AC नियम: एयर कंडीशनर 20°C से कम नहीं चला पाएंगे।

Photo Credit: Unsplash/Everett Pachmann

अगर आप AC उपयोग करते हैं तो अक्सर यह बात सुनी होगी कि 24°C पर तापमान सेट करने पर बिजली का बिल ज्यादा नहीं आता है। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई नियम नहीं आया था, लेकिन लोगों के बीच यह बात चलती है। अब केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को बताया कि भारत जल्द ही AC के तापमान के स्टैंडर्ड को लेकर एक प्रयोग करने वाला है। इस तरह के पहले प्रयोग में भारत AC के तापमान को 20°C से 28°C के बीच स्टैंडर्ड करने के लिए तैयारी कर रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एयर कंडीशनिंग स्टैंडर्ड के मामले में जल्द ही एक नया प्रावधान लागू किया जा रहा है। AC के लिए तापमान स्टैंडर्ड को 20°C से 28°C के बीच सेट किया जाएगा, जिसका मतलब है कि एसी से 20°C से कम ठंडा या 28°C से ज्यादा गर्म नहीं कर पाएंगे। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जिसका उद्देश्य तापमान सेटिंग को स्टैंडर्ड करना है।


क्या है नया नियम


भारत में बेचे जाने वाले सभी नए AC में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए। नया नियम सभी क्षेत्रों जैसे कि आवासीय, कमर्शियल जैसे कि मॉल, होटल, ऑफिस और थिएटर समेत एसी व्हीकल में लागू होना चाहिए। इस नियम से सरकार को उम्मीद है कि कंज्यूमर्स को 3 साल में 18 हजार-20 हजार करोड़ रुपये तक बचत होगी। इसके अलावा बिजली की खपत और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।


भारत में क्यों हुई इसकी जरूरत


Advertisement
भारत में एसी तापमान को सेट करने के पीछे सबसे पहले वजह रिकॉर्ड तोड़ बिजली की मांग है, जो कि हाल ही में 241 गीगावाट तक पहुंच गई। शहरों के बढ़ने और तापमान में इजाफा होने के चलते एसी का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार बिजली ग्रिड पर दबाव कम करने और बिजली के बिल कम करने के लिए यह कदम उठा रही है। सबसे अहम और आखिरी कार्बन उत्सर्जन में कटौती करनी बहुत जरूरी है, जिसमें यह कदम बहुत अहम साबित होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.