नया Aadhaar ऐप लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं, नहीं होगी सेंटर जाने की जरूरत! जानें सभी फायदे

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नई आधार ऐप e-Aadhaar को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2025 09:25 IST
ख़ास बातें
  • नया Aadhaar ऐप आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
  • नए आधार ऐप से आधार अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी।
  • Aadhaar ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

नया आधार ऐप कई सुविधाए प्रदान करता है।

Photo Credit: X/UIDAI

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नया आधार ऐप e-Aadhaar को लॉन्च कर दिया है। यह नया ऐप आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नया मोबाइल एप्लिकेशन नागरिकों को अपनी आधार जानकारी अपडेट करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका प्रदान करता है। इस ऐप के जरिए लोग अपने स्मार्टफोन से सीधे कॉन्टैक्ट नंबर जैसी निजी जानकारी अपडेट करने में मदद होगी। इसके बाद लोगों को किसी भी छोटे-मोटे अपडेट के लिए आधार सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आइए नई आधार ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

e-Aadhaar ऐप के फायदे

वर्तमान में आधार जानकारी जैसे कि जन्मतिथि, नाम या एड्रेस में बदलाव के लिए आधार सर्विस सेंटर जाकर फिजिकल डॉक्यूमेंट दिखाने होते हैं। हालांकि, इस नए ई-आधार ऐप के साथ आधार अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी। यूजर्स घर से बाहर निकले बिना या फिजिकल सेंटर पर जाए बिना अपना पता, फोन नंबर, जन्मतिथि और अन्य जन सांख्यिकीय जानकारी अपडेट कर पाएंगे।

e-Aadhaar ऐप कैसे करें सेटअप

e-Aadhaar ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके बाद आप आसानी से इसका उपयोग कर पाएंगे।
Aadhaar डाउनलोड करने के बाद आपको सीधे I'm ready with my Aadhaar पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको आपना आधार नंबर दर्ज करना है और कंटीन्यू पर क्लिक करना है।
फिर आपको टर्म्स और कंडीशन पढ़ने के बाद नीचे एग्री पर टिक करके प्रोसीड पर क्लिक करना है।
अब आपको आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर या फिर किसी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके आगे बढ़ना है।
इसके लिए आपको प्रोसिड टू सेंड SMS पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपके मोबाइल की स्क्रीन पर एक SMS नजर आएगा, नीचे आपको Send SMS पर क्लिक करना है।
SMS सेंड होने के बाद आपको मैसेज बॉक्स पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां पर आपको मैसेज को सेंड करना है।

Advertisement
इस प्रक्रिया के बाद आपको मोबाइल नंबर वेरिफाइड हो जाएगा।
फिर आपको नीचे कंटीन्यू टू फेस ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करना है।
अब आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते हुए फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया शुरू करनी है।
Advertisement
फेस ऑथेंटिकेशन के लिए ऐप फोन का फ्रंट कैमरा खोलेगी और स्क्रीन पर सेल्फी में आपको अपनी आंखे बंद करके इसको पूरा करना है।
फिर स्क्रीन पर 6 डिजिट का नंबर वाला सिक्योरिटी पासवर्ड सेट करना है (यह फोन में आधार प्रोफाइल को प्रोटेक्ट करने का तरीका है) और ऐप सेटअप हो जाएगा और आप इसे उपयोग कर पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar Card, UIDAI, Aadhaar

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  2. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  4. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  5. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  3. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  4. MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. LinkedIn में हुई जबरदस्त छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी
  7. Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
  8. Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स
  9. Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!
  10. Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.