नया Aadhaar ऐप लॉन्च, अब घर बैठे मोबाइल नंबर और एड्रेस कर पाएंगे अपडेट, जानें कैसे

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आज नए Aadhaar ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 17:19 IST
ख़ास बातें
  • नए आधार ऐप के जरिए ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
  • नया आधार ऐप आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सुविधा देता है।
  • नया आधार ऐप एड्रेस अपडेट करने की सर्विस प्रदान करता है।

आधार एक 12 अंकों का यूनिक पहचान नंबर है।

Photo Credit: UIDAI

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आज नए Aadhaar ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह ऐप यूजर्स को अपनी आधार जानकारी को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने, अपडेट रखने और दूसरों के साथ शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है। नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर को आसानी से अपडेट किया जा सकता है, ऑफलाइन वेरिफिकेशन की जा सकती है और परिवार के कई आधार कार्ड्स को एक साथमैनेज किया जा सकता है। इस ऐप को एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड किया जा सकता है। आइए नए आधार ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aadhaar App Features

UIDAI ने आधिकारिक लॉन्च के साथ नए आधार ऐप का फुल वर्जन पेश किया है। पहली बार इस ऐप की घोषणा नवंबर 2025 में की गई थी और यह ऐप लिमिटेड फीचर्स के साथ बीते साल से ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध था। नया आधार ऐप यूजर्स को स्मार्टफोन पर ही कई सुविधाएं प्रदान करने के लिए पेश किया गया है। नया Aadhaar ऐप आधार कार्ड से संबंधित कई सर्विस प्रदान करता है, जिसमें सबसे जरूरी आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सुविधा शामिल है। होम पेज के निचले हिस्से में एक अलग टैब है, जो मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट करने जैसी सर्विस से लिंक करता है। इसके अलावा नागरिक प्रोफाइल सेक्शन में अपने अकाउंट में अपने परिवार के 5 मेंबर तक जोड़ सकते हैं।

नए आधार ऐप के जरिए ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन किया जा सकता है। यह नागरिकों को अपना आधार नंबर शेयर किए बिना अपनी पहचान वेरिफाई करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यह सिलेक्टिव शेयर ऑप्शन के जरिए भी होता है, जहां आप यह चुन सकते हैं कि दूसरे के साथ कौन सी जानकारी जैसे कि फोटो, नाम, आयु, स्थिति, जन्मतिथि, लिंग, पता और मोबाइल नंबर आदि साझा करना है। ऐप में एक क्यूआर कोड भी है, जिसे ऑथोराइज्ड टर्मिनल पर स्कैन करके पहचान की पुष्टि की जा सकती है।

नया आधार ऐप बायोमेट्रिक लॉकिंग की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे आप बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं, जिससे उंगलियों के निशान, चेहरे और आंखों की पुतली के स्कैन का उपयोग नहीं हो सकता है। यूजर्स ऐप से बायोमेट्रिक लॉक हटा सकते हैं। वहीं अगर फोन या मोबाइल नंबर खोने पर आधार लॉक हो जाएगा। नागरिक आधार ऐप में अपने पिछले आधार ऑथेंटिकेशन भी देख सकते हैं। बेहतर एक्सेस के लिए नया आधार ऐप 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.