डार्क वेब और क्रिप्टोकरंसी से जुड़े अपराधों की जांच के लिए एक्सपर्ट्स को हायर करेगी NCB

इन फाइनेंशियल एक्‍सपर्ट को दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु और गुवाहाटी में स्थित NCB के जोनल ऑफ‍िसेज के साथ अटैच करने का प्रस्‍ताव है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 मार्च 2022 18:13 IST
ख़ास बातें
  • NCB ने पिछले महीने 22 लोगों को गिरफ्तार किया था
  • इनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फाइनेंशल एनालिस्‍ट, एमबीए ग्रैजुएट शामिल थे
  • ये सभी एक बड़े ड्रग ट्रैफ‍िक‍िंग नेटवर्क का हिस्‍सा थे

NCB तेजी से ऐसे मामलों का पता लगा रहा है, जिनमें नारकोटिक डील्‍स के लिए डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी और मल्‍टीपल पेमेंट्स गेटवे का इस्‍तेमाल बढ़ गया है।

ड्रग अपराधों के मुश्किल मामलों की जांच करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ऐसे एक्‍सपर्ट नियुक्‍त करने जा रहा है, जो डार्क वेब, क्रिप्‍टोकरेंसी और मल्‍टीलेयर्ड ट्रांजैक्‍शंस के जरिए छुपाई गईं डील्‍स को सामने लाने में मदद कर सकें। पिछले साल (NCB) के प्रमुख एसएन प्रधान ने निर्देश दिया था कि एजेंसी के अधिकारियों का मकसद केवल अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव वाले मामलों की जांच करना होना चाहिए और वो मामले जिनमें हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट शामिल हैं। उन्होंने अपनी जांच विंग से अदालतों में समय पर चार्जशीट दाखिल करने को भी कहा था। 

जिन एक्‍सपर्ट और एजेंसीज को नियुक्‍त किया जाएगा, वो पैसों के लेन-देन की सीरीज का पता लगाएंगी साथी ही वित्तीय जांच के मामलों में NCB को मदद करेंगी। NCB और दूसरी एजेंसियों के डेटाबेस में मौजूद वित्तीय डिटेल्‍स और डेटा का विश्लेषण करने में भी एक्‍सपर्ट की मदद ली जाएगी। ये एक्‍सपर्ट NCB टीमों को फोरेंसिक ऑडिट में भी मदद करेंगे। साथ ही डॉक्‍युमेंट्स की जांच करने और बैंक स्टेटमेंट का विश्लेषण करने में भी मदद करेंगे। विशेषज्ञों के जरिए आरोपी, उसके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों की अवैध आय का पता लगाने में भी मदद ली जाएगी। 

शुरुआत में इन फाइनेंशियल एक्‍सपर्ट को दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु और गुवाहाटी में स्थित NCB के जोनल ऑफ‍िसेज के साथ अटैच करने का प्रस्‍ताव है। NCB तेजी से ऐसे मामलों का पता लगा रहा है, जिनमें नारकोटिक डील्‍स के लिए डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी और मल्‍टीपल पेमेंट्स गेटवे का इस्‍तेमाल बढ़ गया है। 

NCB के अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच के लिए अब स्‍पेशलाइज्‍ड लोग चाहिए। उन्‍होंने कहा कि ऐसे अपराधों की जांच के लिए एजेंसी आक्रामक रूप से 'साइबर गश्त' कर रही है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही एक साइबर विंग भी बनाने जा रहे हैं। पैनल में शामिल होने वाले प्राइवेट एक्‍सपर्ट की रिपोर्ट से एजेंसी को जांच की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
Advertisement

NCB ने पिछले महीने 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फाइनेंशल एनालिस्‍ट, एमबीए ग्रैजुएट शामिल थे। ये सभी एक बड़े ड्रग ट्रैफ‍िक‍िंग नेटवर्क का हिस्‍सा थे। आरोपी लोगों के घरों तक नशीले पदार्थों को कूरियर करने के लिए 'डार्क नेट' और क्रिप्टोकरेंसी का इस्‍तेमाल करते थे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.