Atal Setu : अटल सेतु पर सफर लोगों को आ रहा पसंद! 1 महीने में 8 लाख गाड़‍ियां दौड़ीं

मुंबई में अटल सेतु पर अब तक 8 लाख से ज्यादा वाहन गुजर चुके हैं, इस पुल से मुंबई से नवी मुंबई का सफर सिर्फ 20 मिनट रह गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 12:42 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई में अटल सेतु का उद्घाटन बीते महीने 12 जनवरी को हुआ था।
  • अटल सेतु 21.8 किलोमीटर तक फैला है।
  • अटल सेतु पर अब तक 8 लाख से ज्यादा वाहन गुजर चुके हैं।

अटल सेतु का उद्घाटन 12 जनवरी को हुआ था।

Photo Credit: ANI

मुंबई में अटल सेतु का उद्घाटन बीते महीने 12 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पुल पर पहले महीने में 8 लाख से ज्यादा वाहनों ने यात्रा की है। भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु साउथ मुंबई में सेवरी और नवी मुंबई में न्हावा शेवा को जोड़ता है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने हाल ही में इस साल उद्घाटन किए जाने के बाद से (13 जनवरी से पुल चालू हो गया था) पुल पर चलने वाले वाहनों की संख्या का खुलासा किया है।

अटल सेतु 21.8 किलोमीटर तक फैला है और साउथ मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ता है। पहले इस यात्रा में दो घंटे का समय लगता था जो कि अब घटकर लगभग 30 मिनट रह गया है। पुल का लगभग 16.5 किमी हिस्सा समुद्र पर है, जबकि बाकि 5.5 किमी सड़क पर है। समुद्री लिंक प्रतिदिन लगभग 70,000 वाहनों को संभाल सकता है। मेगास्ट्रक्चर में 177,903 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो 500 बोइंग हवाई जहाज के वजन के बराबर या एफिल टॉवर के वजन का 17 गुना है।

एक महीने के अंदर अटल सेतु पर वाहनों की अधिक संख्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए MMRDA के कमिशनर संजय मुखर्जी ने कहा कि अब यह दूरी तय करने में कुछ मिनट लगते हैं। उन्होंने कहा कि ''इस पुल पर अब तक 8 लाख से ज्यादा वाहन गुजर चुके हैं, इस पुल से मुंबई से नवी मुंबई का सफर सिर्फ 20 मिनट रह गया है।''

मुखर्जी ने यह भी कहा कि बिना टोल चुका कर जाने वाले वाहन चिंता का विषय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि "12 जनवरी को पुल के उद्घाटन के बाद से लगभग 4 प्रतिशत वाहन बिना टोल चुकाए चले गए हैं, अटल सेतु पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार से ज्यादा वाहन निकलते हैं और 4 प्रतिशत वाहन टोल टैक्स का भुगतान किए बिना जाते हैं।"
Advertisement

बीते एक महीने में अटल सेतु पर 4 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 5 लोग घायल हुए हैं। अटल सेतु यात्रियों के लिए कई सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें 400 कैमरे शामिल हैं, जिनमें से 36 पुल के नीचे लगाए गए हैं। हाई-रेजॉल्यूशन वाले कैमरे भी हैं जो सेंसर-बेस्ड हैं और पुल पर हलचल होने पर चलते हैं। यह चलती कार का नंबर भी कैप्चर कर सकते हैं। इनके अलावा थर्मल-सेंसिटिव कैमरे भी हैं जो अंधेरे या कोहरे की स्थिति में काम करते हैं। MMRDA ने ओवरस्पीडिंग वाहनों पर नजर रखने के लिए कई स्पीड गन भी स्थापित किए हैं। कॉल सेंटर और 24X7 कंट्रोल रूम अटल सेतु को मॉनिटर करते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Atal Setu, Mumbai Trans Harbour Link, Mumbai

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.