हेलमेट पहनने के बाद भी Rs 2 हजार का कट सकता है चालान, बचना है तो जरूर पढ़ लें मोटर व्हीकल एक्ट के नए नियम

अपडेट किए गए मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) में अब बाइक सवार के लिए हेलमेट को लेकर बड़े और अहम शर्ते लागू की गई हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मई 2022 17:15 IST
ख़ास बातें
  • यदि किसी ने ठीक से हेलमेट नहीं पहना हो, तो उसका Rs 1000 का चालान होगा
  • BIS मार्क वाला हेलमेट न होने पर भी 1,000 रुपये का होगा जुर्माना
  • हेलमेट पहने होने के बावजूद रेडलाइट जम्प करने पर होगा 2 हजार का चालान

केंद्र सरकार ने दो वर्ष पहले भारतीय मानक ब्यूरो-प्रमाणित हेलमेट को अनिवार्य किया था

देश के मोटर व्हीकल एक्ट में टू-व्हीलर से संबंधित कुछ बदलाव हुए हैं, जिसके बाद टू-व्हीलर राइडर को अब अपना वाहन चलाते समय और सावधानी बरतनी पड़ेगी। केंद्र सरकार ने 1998 के मोटर व्हीकल एक्ट को अपडेट किया है, जिसके बाद यदि किसी राइडर ने ठीक से हेलमेट नहीं पहना हो, या उसका हेलमेट BIS मार्क न हो, तो उसपर 2,000 रुपये तक का तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें और भी कई शर्ते रखी गई हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

Car&Bike के अनुसार, अपडेट किए गए मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) में अब बाइक सवार के लिए हेलमेट को लेकर बड़े और अहम शर्ते लागू की गई हैं। इनमें से पहला है कि यदि राइडर ने हेलमेट लगाया है, लेकिन उसका बकल (गले में बांधने वाला फीता) खुला हुआ है, तो राइडर पर MVA की धारा 194D के तहत 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा, यदि हेलमेट BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफाई नहीं है, तो राइडर को MVA की धारा 194D के तहत 1,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा। इतना ही नहीं, यदि राउडर का हेलमेट डिफेक्टिव या फिर टूट हुआ है, तो भी ट्रैफिक पुलिस उसका 1000 रुपये का चालान काट सकती है। अन्य यातायात उल्लंघन, जैसे कि रेड लाइट जम्प करने पर भी हेलमेट पहनने के बावजूद 2,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

यदि आप सोच रहे हैं कि BIS मार्क का क्या मतलब है, तो आपको बता दें कि यह एक तरह का सर्टिफिकेशन है, जो हेलमेट निर्माताओं को लेना पड़ता है। इसके अधीन आने वाले हेलमेट कई टेस्ट से गुजरते हैं और इससे यह साबित होता है कि हेलमेट मजबूत और सुरक्षित है। केंद्र सरकार ने दो वर्ष पहले भारतीय मानक ब्यूरो-प्रमाणित हेलमेट को अनिवार्य किया था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि बिना BIS प्रमाणित हेलमेट को बनाना और उसकी बिक्री करना, दो ही अपराध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.