भारत सरकार की लैपटॉप यूजर्स को चेतावनी, भूल कर भी न खोले ये ब्राउजर

अगर आप Microsoft Edge यूजर्स हैं तो तुरंत ध्यान देना चाहिए, क्योंकि भारत सरकार ने इस हफ्ते एक बड़ी सिक्योरिटी वार्निंग जारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 18:58 IST
ख़ास बातें
  • अगर आप Microsoft Edge यूजर्स हैं तो तुरंत ध्यान देना चाहिए।
  • Microsoft Edge यूजर्स पर हैकर्स का खतरा है।
  • माइक्रोसॉफ्ट वेब ब्राउजर में सिक्योरिटी संबंधित कई कमजोरियां हैं।

Microsoft Edge यूजर्स पर हैकर्स का खतरा है।

Photo Credit: Pexels/Tima Miroshnichenko

अगर आप Microsoft Edge यूजर्स हैं तो तुरंत ध्यान देना चाहिए, क्योंकि भारत सरकार ने इस हफ्ते एक बड़ी सिक्योरिटी वार्निंग जारी की है। क्रोमियम-बेस्ड माइक्रोसॉफ्ट ब्राउजर में एक सिक्योरिटी खामी आई है। जिसे इस हफ्ते भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से खराब रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी एजेंसी का दावा है कि माइक्रोसॉफ्ट वेब ब्राउजर में सिक्योरिटी संबंधित कई कमजोरियां हैं। जिसके चलते हैकर्स आसानी से आपके डिवाइस की सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं और उस पर एक्सेस पा सकते हैं। ऐसे में उस पर स्टोर डेटा की चोरी की जा सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


क्या है Microsoft Edge सिक्योरिटी खामी


7 अक्टूबर को जारी CERT-In बुलेटिन के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट में डेटा वेरिफिकेशन में कमी, वी8 में गलत इंप्लिमेंटेशन और लेआउट में इंटीजर ओवरफ्लो के चलते ये खामियां आई हैं। दूर बैठा कोई हैकर आसानी से किसी सिस्टम पर खासतौर पर तैयार की गई रिक्वेस्ट के जरिए इन कमजोरियों का लाभ ले सकता है। इन खामियों के चलते एक रिमोट हैकर सिक्योरिटी को आसानी से बायपास कर सकता है और किसी सिस्टम पर अपनी मर्जी से एक्सेस पा सकता है। ऐज यूजर्स को इसको लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है, ध्यान रखना है कि वे अपने सिस्टम पर क्या खोलते या नहीं।


कौन से सिस्टम होंगे प्रभावित


अगर आप 129.0.2792.79 से पहले का माइक्रोसॉफ्ट ऐज क्रोमियम बेस्ड वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको तुरंत नए सिक्योरिटी बिल्ड में अपडेट करना होगा। इस साल कोपायलट एआई इंटीग्रेशन के चलते ऐज काफी लोकप्रिय हुआ। ब्राउजर का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है, जिससे यह हैकर्स के लिए एक आसान टारगेट बनाता है। अगर आपका सिस्टम अभी भी पुराने और कमजोर एज वर्जन पर चल रहा है, तो नए वर्जन में अपडेट करने के लिए इन बातों पर ध्यान देना चाहिए।


Advertisement
ऐसे कर सकते हैं अपडेट


सबसे पहले आपको माइक्रोसॉफ्ट ऐज में आने के बाद ऊपर दाईं ओर थ्री डॉट मीनू पर क्लिक करना है।
अब आपको हेल्प और फीडबैक पर नीचे आना है।
Advertisement
अब अबाउट माइक्रोसॉफ्ट एज पर क्लिक करना है।
अब लेटेस्ट मौजूद वर्जन में अपडेट करना है।
उसके बाद आपको ब्राउजर को रिस्टार्ट करना है।
Advertisement
यह करने के बाद आपके सिस्टम पर ऐज ब्राउजर सुरक्षित हो जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  6. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  8. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  9. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  10. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.