WhatsApp, Facebook पर स्कैम से होगा बचाव, Meta ने नए स्कैम डिटेक्शन टूल किए लॉन्च

अगर आप WhatsApp, Facebook या Messenger का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 12:04 IST
ख़ास बातें
  • Meta फेसबुक पर नए अलर्ट की टेस्टिंग कर रहा है।
  • Meta इस महीने मैसेंजर पर एडवांस स्कैम डिटेक्शन को शुरू कर रहा है।
  • Meta ने स्कैम से बचाव के लिए नए एंटी स्कैम टूल लॉन्च किए हैं।

Meta फेसबुक पर नए अलर्ट की टेस्टिंग कर रहा है।

Photo Credit: Meta

अगर आप WhatsApp, Facebook या Messenger का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही है। जी हां Meta ने स्कैम से बचाव के लिए नए एंटी स्कैम टूल लॉन्च किए हैं। इनमें WhatsApp पर डिवाइस लिंकिंग संबंधित वार्निंग और Facebook पर संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए अलर्ट शामिल हैं। आज के समय में ऑनलाइन स्कैम दुनिया भर में यूजर्स को निशाना बना रहे हैं और भारत इसमें सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। ऐसे में मेटा का यह कदम बहुत ज्यादा प्रभावी होने वाला है। Meta ने वॉट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर पर स्कैम से बचाव के लिए नए एंटी स्कैम प्रोटेक्शन का सूट पेश किया है जो यूजर्स को संदिग्ध एक्टिविटी से सावधान करता है और फ्रॉड एक्टिविटी होने से पहले रोकने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। खास तौर पर अनधिकृत डिवाइस लिंकिंग और फ्रॉड फ्रेंड रिक्वेस्ट जैसी एक्टिविटी को रोकने में मददगार है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेटा के अनुसार, ये नए टूल Meta के स्कैम एक्टिविटी को रोकने के प्रयासों का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने बीते साल ग्लोबल स्तर पर 159 मिलियन से ज्यादा स्कैम वाले ऐड को हटाया था, जिनमें से 92 प्रतिशत को किसी भी यूजर्स द्वारा रिपोर्ट से पहले ही हटा दिया गया था। Meta ने अकेले भारत में 2025 में 12.1 मिलियन से ज्यादा स्कैम वाले ऐड कंटेंट पर बैन लगाया था।

WhatsApp डिवाइस लिंकिंग वार्निंग: स्कैमर यूजर्स को अपने WhatsApp अकाउंट को अपने डिवाइस से लिंक करने के लिए बरगलाने की कोशिश कर सकते हैं। जैसे कि वो यूजर्स से उनका फोन नंबर शेयर करने के लिए कह सकते हैं, जिसके बाद आपके WhatsApp पर एक डिवाइस लिंकिंग कोड भेजा जा सकता है। इसके अलावा झूठे बहाने से QR कोड स्कैन करने के लिए कह सकते हैं, जिससे स्कैमर का डिवाइस यूजर्स के अकाउंट से लिंक हो जाएगा।

WhatsApp अब यूजर्स को तब अलर्ट करेगा जब किसी लिंकिंग रिक्वेस्ट के संदिग्ध होने के संकेत मिलेंगे। ये अलर्ट यूजर्स को बताएंगे कि रिक्वेस्ट कहां से आ रही है और चेतावनी देंगे कि यह एक स्कैम हो सकता है, जिससे यूजर्स को आगे बढ़ने से पहले रुककर दोबारा सोचने का मौका मिलेगा। WhatsApp पर अपने डिवाइस को लिंक करते हुए सुरक्षित रहने के और तरीकों के लिए वॉट्सऐप हेल्प सेंटर पर जाना है।

Facebook अलर्ट फॉर ससपिशियज फ्रेंड रिक्वेस्ट: Meta फेसबुक पर नए अलर्ट की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स को संदिग्ध अकाउंट से सावधान रहने में मदद मिल सकती है। जब यूजर्स किसी ऐसे अकाउंट से रिक्वेस्ट भेजते या रिसिव करते हैं जिसमें संदिग्ध एक्टिविटी के कुछ संकेत नजर आते हैं, जैसे कि जब यूजर्स के और उनके बीच बहुत कम कॉमन फ्रेंड्स हों या उन्होंने अपनी प्रोफाइल में किसी दूसरे देश का एड्रेस दिया हो तो यूजर्स को एक अलर्ट नजर आएगा, जिससे यूजर्स सोच-समझकर फैसला ले सकते हैं और संदिग्ध रिक्वेस्ट को ब्लॉक या रिजेक्ट कर सकते हैं।

Advertisement

एक्सपेंडिंग एडवांस्ड स्कैम डिटेक्शन ऑन मैसेंजर: Meta इस महीने मैसेंजर पर एडवांस स्कैम डिटेक्शन को और ज्यादा देशों में शुरू कर रहा है। जब किसी नए कॉन्टैक्ट से चैट में संदिग्ध जोब ऑफर्स जैसे सामान्य स्कैम के साइन नजर आ रहे हैं तो Meta उनको चेतावनी देता है और पूछते हैं कि क्या आप AI द्वारा स्कैम को रिव्यू करने के लिए हाल के चैट मैसेज शेयर करना चाहेंगे। अगर किसी स्कैम का पता चलता है तो उनको सामान्य स्कैम के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। Meta संदिग्ध अकाउंट को ब्लॉक करने या रिपोर्ट करने का सुझाव देंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, WhatsApp, Facebook, Messenger

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  3. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  10. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.