मर्सडीज-बेंज ने दिखाई सोलर पावर कार Maybach, दिल जीत लेगा डिजाइन

इस कार के लिए फैशन डिजाइनर, वर्जिल अबलोह ने मर्सिडीज-बेंज के साथ साझेदारी की थी। 41 वर्षीय अबलोह ने पिछले हफ्ते कैंसर के कारण दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 12:29 IST
ख़ास बातें
  • कार के लगभग हर एलिमेंट को प्रभावशाली फीचर्स से लैस किया गया है
  • लगभग 6 मीटर की लंबाई के साथ मेबैक में एक ट्रांसपैरेंट फ्रंट बोनट है
  • उसके नीचे सोलर सेल लगाए हैं इनसे कार की बैटरियों को चार्जिंग पावर मिलेगी

मर्सडीज का कहना है कि प्रोजेक्‍ट मेबैक का डिजाइन अब तक डिवेलप किए गए किसी भी डिजाइन से बिलुकल अलग है।

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारें लोगों की पसंद बन रही हैं। इस बीच, इससे एक कदम और आगे अब सोलर पावर कारों की चर्चा भी शुरू हो गई है। मर्सडीज-बेंज ने सौर ऊर्जा से चलने वाली कार को अनवील किया है। प्रोजेक्ट ‘मेबैक' के तहत इस सोलर पावर कार को दिवंगत फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह ने हकीकत बनाया है। मर्सडीज और अबलोह के बीच पार्टनरशिप के बाद प्रोजेक्ट ‘मेबैक' सामने आई है। वर्जिल अबलोह का पिछले सप्ताह गंभीर बीमारी से लड़ते हुए निधन हो गया था। उनके परिवार की सहमति और सपोर्ट के बाद इस कार को अनवील किया गया। मर्सडीज का कहना है कि प्रोजेक्‍ट मेबैक का डिजाइन अब तक डिवेलप किए गए किसी भी डिजाइन से बिलुकल अलग है।

कंपनी का कहना है कि इस इनोवेटिव कार के लगभग हर एलिमेंट को प्रभावशाली फीचर्स से लैस किया गया है, जो टिकाउ चीज चाहने वालों को उत्‍साहित करेगा। लगभग 6 मीटर की लंबाई के साथ प्रोजेक्ट मेबैक में एक ट्रांसपैरेंट फ्रंट बोनट है। उसके नीचे सोलर सेल लगाए गए हैं। इनसे कार की बैटरियों को चार्जिंग पावर मिलेगी। 

प्रोजेक्ट मेबैक एक शोकेस कार है, जिसमें दो लोग बैठ सकते हैं। इस गाड़ी में बड़े ऑफ-रोड वील, खास अटैचमेंट और विशाल ग्रैंड टूरिस्मो का कॉम्बिनेशन है, जिससे यह एक आइकोनिक कार नजर आ सके। मर्सडीज ने इस कार को मियामी आर्ट वीक के दौरान अनवील किया। इस कार के लिए फैशन डिजाइनर, वर्जिल अबलोह ने मर्सिडीज-बेंज के साथ साझेदारी की थी। 41 वर्षीय अबलोह ने पिछले हफ्ते कैंसर के कारण दम तोड़ दिया। उनके सम्मान में मर्सिडीज बेंज ने इस कार को प्रेस इवेंट में दिखाने के बजाए मियामी के रूबेल म्‍यूजियम में पेश किया है। 

कंपनी ने अबलोह के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवदेना व्‍यक्‍त की है। फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह की कल्‍पना, उनके डिजाइनों को रेखांकित करते हुए मर्सडीज बेंज ने अबलोह के विजन की तारीफ की है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Maybach Car, solar power car, virgil abloh
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.