Mercedes-Benz ने भारत में लॉन्च किया A 45 S 4MATIC+ का फेसलिफ्ट मॉडल, जानें कीमत

नई Mercedes-Benz A-Class फेसलिफ्ट की, तो इसमें 1.3-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 161 BHP और 250 Nm जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मई 2023 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Mercedes-Benz AMG A 45 S 4MATIC+ की एक्स-शोरूम कीमत 92.50 लाख है
  • 2023 Mercedes-Benz A-Class फेसलिफ्ट की कीमत 45.80 लाख (एक्स-शोरूम) है
  • AMG A 45 S 4MATIC+ का इंजन 421 hp की पीक पावर जनरेट करता है

2023 Mercedes-Benz A-Class फेसलिफ्ट की कीमत 45.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने भारत में Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। कार की एक्स-शोरूम कीमत देश में 1 करोड़ रुपये से कम है। ब्रांड ने इसके साथ ही 2023 Mercedes-Benz A-Class का फेसलिफ्ट भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 45.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नया AMG A 45 S 4MATIC+ मॉडल 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आता है, जो 421 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे तेज AMG है, जो 3.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंच सकती है।

Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ की कीमत 92.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। खासियतों की बात करें, तो AMG A 45 S 4MATIC+ फेसलिफ्ट 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन से लैस आती है। इंजन 421 hp की पीक पावर जनरेट करता है। इसे ट्यून किए गए AMG स्पीडशिफ्ट DCT 8G ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें AMG टॉर्क कंट्रोल के साथ पूरी तरह से वेरिएबल AMG परफॉर्मेंस 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है।
Advertisement

मर्सिडीज का दावा है कि यह सबसे तेज AMG है, जो 3.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें टच कंट्रोल पैनल और लेटेस्ट-जेनरेशन MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, मर्सिडीज-एएमजी परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील शामिल किया गया है। इसमें नए AMG से जुड़े ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

वहीं, बात करें, नई Mercedes-Benz A-Class फेसलिफ्ट की, तो इसमें 1.3-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 161 BHP और 250 Nm जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
इसमें फ्रीस्टेंडिंग 10.25-इंच डुअल-स्क्रीन मिलती है। स्टीयरिंग व्हील में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ले
लेटेस्ट MBUX ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस कनेक्टिविटी और Android Auto और Apple CarPlay भी सपोर्ट करता है। इसमें Mercedes Me App और MBUX वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है, जिसके जरिए स्मार्टफोन को कार से कनेक्ट किया जा सकता है और कार को किसी भी जगह से अनलॉक किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.