Facebook मालिक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 1 दिन में 10 बिलियन डॉलर बढ़ी, मुकेश अंबानी से आगे निकले

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में जुकरबर्ग ने मुकेश अंबानी को एक पायदान नीचे धकेल दिया है, जिनकी कुल संपत्ति 82.4 बिलियन डॉलर बताई जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 21:53 IST
ख़ास बातें
  • Bloomberg Billionaires Index में एक पायदान ऊपर चढ़े जुकरबर्ग
  • खुद 12वें स्थान पर आते हुए मुकेश अंबानी को 13वें स्थान पर धकेला
  • इंडेक्स में टॉप तीन में अभी भी एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स शामिल
Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) की संपत्ति गुरुवार को 10 बिलियन डॉलर (करीब 81,777 करोड़ रुपये) के पार हो गई। यह बढ़ोतरी Facebook के शानदार तिमाही नतीजों की बदौलत हुआ, जिसके बाद Meta के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। शेयरों में आई तेजी के बाद जुकरबर्ग ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में एक पायदान ऊपर चढ़ते हुए 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं और उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को एक पायदान नीचे धकेल दिया है।

NDTV के अनुसार, गुरुवार को Meta के शेयर करीब 14% चढ़कर बंद हुए, जिसका असर मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति पर देखने को पड़ा। रिपोर्ट बताती है कि गुरुवार को मेटा CEO की संपत्ति 10 बिलियम डॉलर (1 हजार करोड़ डॉलर) के पार हो गई। इस बढ़ोतरी के बाद अब जुकरबर्ग की संपत्ति 87.3 बिलियन डॉलर है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में जुकरबर्ग ने मुकेश अंबानी को एक पायदान नीचे धकेल दिया है, जिनकी कुल संपत्ति 82.4 बिलियन डॉलर बताई जाती है। जुकरबर्ग अब 12वें और अंबानी 13वें स्थान पर हैं। इंडेक्स में टॉप 10 की लिस्ट में अभी भी एलन मस्क, ​जेफ बेजोस और बिल गेट्स लीड कर रहे हैं।

ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब एक दिन में जुकरबर्ग की संपत्ति इस कदर बढ़ी हो। रिपोर्ट बताती है कि मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में एक दिन की सबसे बड़ी छलांग 2 फरवरी को 12.5 बिलियन डॉलर की थी। करीब एक साल पहले 11 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई थी।
Advertisement

जुकरबर्ग के लिए मेटा की शुरुआत खासी अच्छी नहीं थी। कंपनी का नाम Facebook से Meta करने के बाद उनकी संपत्ति 71 बिलियन डॉलर तक गिर गई थी। हालांकि, अब Meta उनके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.