MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!

इसमें वॉयस आधारित सरल इंटरफेस मिलता है जो पूरी बुकिंग को आसानी से हैंडल कर लेता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2026 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Myra 2.0 में एंड टू एंड कन्वर्सेशन बुकिंग अनुभव मिलता है।
  • यह नैचुरल लैंग्वेज में ट्रैवल क्युएरी समझ सकता है।
  • यह ID डॉक्यूमेंट अपलोड भी कर सकता है।

MakeMyTrip ने अपने AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra AI का नया वर्जन पेश किया है।

ट्रैवल बुकिंग करने में अगर आप भी बहुत झंझट महसूस करते हैं तो MakeMyTrip ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। MakeMyTrip ने अपने AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra AI का नया वर्जन पेश किया है। Myra 2.0 के नाम से यह नया वर्जन आया है जो ट्रैवल बुकिंग को चुटकी का खेल बना देगा। यह यूजर्स को एक साधारण वॉयस कमांड से पूरी ट्रैवल बुकिंग करने की सुविधा देता है। आपको न तो डेस्टिनेशन सर्च करना है, न होटल खोजने हैं और न ही खुद से कोई बुकिंग पेमेंट करनी है। यह नया ट्रैवल असिस्टेंट सिर्फ एक आवाज में आपको सारे काम करके देगा। आइए जानते हैं कैसे। 

Myra 2.0 कैसे करता है ट्रैवल बुकिंग
MakeMyTrip का नया ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0 ट्रैवल बुकिंग को एक स्टेप का खेल बनाने का दावा करता है। कंपनी ने नए वर्जन को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह ट्रैवल बुकिंग की पूरी प्रोसेस, यानी शुरुआती सर्च से लेकर आखिर में बुकिंग पेमेंट करने तक, के सारे काम खुद ही कर लेता है। इसके लिए इसमें वॉयस आधारित सरल इंटरफेस मिलता है जो पूरी बुकिंग को आसानी से हैंडल कर लेता है। आप साधारण भाषा में बोलकर इसे कमांड दे सकते हैं और बाकी का काम ये स्वयं से कर लेता है। 

Myra 2.0 में एंड टू एंड कन्वर्सेशन बुकिंग अनुभव मिलता है। अब आपको अलग-अलग ऐप्स में जाकर अलग अलग स्क्रीन की जरूरत नहीं होगा। न ही कोई फिल्टर इस्तेमाल करना होगा। यह नैचुरल लैंग्वेज में ट्रैवल क्युएरी समझ सकता है। आपकी जरूरतें, परिवार की प्राथमिकताएं, और कमरों का चुनाव ये खुद से कर सकता है। इसके अलावा यह डॉक्यूमेंट अपलोड भी कर सकता है जिसमें पासपोर्ट, पहचान कार्ड आदि शामिल हो सकते हैं। 

कब उपलब्ध होगा नया AI ट्रैवल असिस्टेंट
MakeMyTrip का नया अपग्रेडेड Myra AI यूजर्स को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी इसे धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है। जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के आंकड़े बताते हैं AI ट्रैवल बुकिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर टियर-2 और छोटे शहरों में इसका इस्तेमाल का प्रतिशत 45 से ज्यादा है। 

छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रहा चलन
कंपनी का कहना है कि प्रति तिमाही वह 30 लाख से ज्यादा बातचीत प्रोसेस कर रही है। यानी हर तीन महीने में 30 लाख लोग AI ट्रैवल असिस्टेंट के माध्यम से बुकिंग कर रहे हैं। रोचक बात यह है कि मैट्रो शहरों की बजाए नॉन मेट्रो शहरों 50 प्रतिशत ज्यादा लोग वॉयस बुकिंग कर रहे हैं। Hinglish में ज्यादा बातें की जा रही हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.