Mahindra Thar Roxx की 1 घंटे में 1 लाख 76 हजार यूनिट हुईं बुक, ऑनलाइन ऐसे कर पाएंगे बुकिंग

Mahindra Thar Roxx की बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर 1,76,218 बुकिंग मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra Thar Roxx में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Mahindra Thar Roxx की कीमत 12.99 लाख रुपये से लेकर 22.49 लाख रुपये तक है।
  • Mahindra Thar Roxx की बुकिंग 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू हुई थी।

Mahindra Thar Roxx में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra ने हाल ही में 5-डोर वाली Mahindra Thar Roxx की बुकिंग शुरू की है। Thar Roxx की बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर 1,76,218 बुकिंग मिल चुकी है। आपको बता दें कि देशभर में कई डीलरशिप पहले से ही कुछ समय से नई थार के लिए ऑफलाइन बुकिंग ले रहे थे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे Thar Roxx को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।


How to Book Mahindra Thar Roxx Online


Mahindra Thar Roxx की बुकिंग 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। इच्छुक ग्राहक सिर्फ 21,000 रुपये देकर इस ऑफ रोड कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। ग्राहक ऑनलाइन Mahindra की वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन Mahindra डीलरशिप से भी बुकिंह हो सकती है। इस एसयूवी की डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी, वहीं कुछ वेरिएंट की डिलीवरी जनवरी, 2025 से होगी। Mahindra Thar Roxx की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से लेकर 22.49 लाख रुपये तक है।


Advertisement
Mahindra Thar Roxx Engine & Power


Mahindra Thar Roxx में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 162 PS (MT)/177 PS (AT) की पावर और 330 Nm (MT)/380 Nm (AT) का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आता है। यह सिर्फ रियल व्हील ड्राइव (RWD) में आता है। वहीं दूसरा 2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो कि 152 PS (MT)/175 PS (AT) की पावर और 330 Nm (MT)/ Up to 370 Nm (AT)का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आता है। यह सिर्फ रियल व्हील ड्राइव (RWD) और फोर व्हील ड्राइव (4WD) दोनों ऑप्शन में आता है। 


Mahindra Thar Roxx Safety Features


Mahindra Thar Roxx में 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग कैमरा, लेवल 2 ADAS फीचर, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप एसिस्ट और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग दिया गया है। अन्य फीचर्स में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनारॉमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, कीलेस एंट्री और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.