Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च को लेकर मिली यह अहम जानकारी, Tata Nexon EV को देगी टक्कर!

पिछले कुछ समय से खबरों में बनी हुई इलेक्ट्रिक कार eXUV300 का इंतज़ार अभी और लंबा प्रतीत होता है। Mahindra के अधिकारी का कहना है कि कंपनी की योजना eXUV300 को 2023 में लॉन्च करने की है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अगस्त 2021 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च में अभी और इंतज़ार
  • कंपनी के अधिकारी का कहना है कि 2023 में लॉन्च होगी यह EV
  • महिंद्रा वर्तमान में नहीं देखता इस सेगमेंट में मुनाफा

Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने Auto Expo 2020 में दिखाया था

जहां एक ओर भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors एक के बाद एक इलेक्ट्रिक कार को पेश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर एक और भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज है, जिसका मानना है कि भारतीय बाज़ार अभी इलेक्ट्रिक कार के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। हम Mahindra & Mahindra की बात कर रहे हैं। कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक कार (Electric car) eXUV300 होगी, जो 2023 में लॉन्च होगी। यह कार पिछले कुछ समय से खबरों में लगातार बनी हुई है। कंपनी ने इस आगामी इलेक्ट्रिक कार (Upcoming electric cars in India) को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाया था। 

पिछले कुछ समय से खबरों में बनी हुई इलेक्ट्रिक कार eXUV300 का इंतज़ार अभी और लंबा प्रतीत होता है। AutoCar India से बातचीत करते हुए Mahindra के अधिकारी ने बताया है कि कंपनी की योजना eXUV300 को 2023 में लॉन्च करने की है। Nexon EV के भारतीय बाज़ार में जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद उम्मीद की जा रही थी कि यह कार भारतीय बाज़ार में जल्द कदम रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी निदेशक (ऑटो और फार्म सेक्टर), राजेश जेजुरिकर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि (अनुवादित) “हम ईवी स्पेस में गर्मी नहीं देखते हैं, क्योंकि यह संख्या में प्रतिबिंबित नहीं होता है। हमें लगता है कि पर्सनल स्पेस में इलेक्ट्रिक वाहनों को रफ्तार पकड़ने में दो-तीन साल और लगेंगे। यह [बाज़ार] कमर्शियल स्पेस में बड़ा होने जा रहा है और इसके लिए हमारे पास हमारे तिपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों का पोर्टफोलियो है।"

उन्होंने आगे कहा, (अनुवादित) "eXUV300 पहली एसयूवी होगी जो 2023 में लॉन्च होगी। हम उसके बाद कई मॉडल लॉन्च करेंगे और साथ ही हम ईवी सेगमेंट में नए डिजाइनों की संभावनाओं का पता लगाने की तलाश भी कर रहे हैं।"

इससे यह साफ हो जाता है कि वर्तमान में पर्सनल स्पेस में महिंद्रा ग्रुप को मुनाफा नज़र नहीं आ रहा है। कहीं न कहीं, कंपनी यह सुनिश्चित करना चाह रही है कि उनकी पहली कार बाज़ार के लिए पूरी तरह से तैयार हो। हालांकि, यह भी सच है कि Tata Nexon EV ने पिछले कुछ महीनों में काफी ग्राहक देखें और यही कारण है कि कंपनी ने अब अपनी एक नई इलेक्ट्रिक सेडान Tigor EV को भी पब्लिक के लिए पेश कर दिया है। जैसा कि हमने बताया, Mahindra eXUV300 को पहली बार Auto Expo 2020 में दिखाया गया था। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स के ऊपर से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है और यह भी संभावना है कि लॉन्च के समय इसका डिज़ाइन ऑटो एक्सपो में दिखाए मॉडल से अलग हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.