Mahindra Armado: महिंद्रा के धाकड़ आर्मी व्हीकल Mahindra Armado की डिलीवरी शुरू, दुश्मन के छुड़ा सकती है पसीने!

महिंद्रा अर्माडो अपने नाम की तरह ही एक दमदार पावर परफॉर्मेंस के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2023 20:27 IST
ख़ास बातें
  • इस ALSV पर 6 लोग सवार हो सकते हैं
  • यह 1000 किलो तक वजन ढोकर ले जा सकती है
  • इसकी स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बताई गई है

महिंद्रा अर्माडो अपने नाम की तरह ही एक दमदार पावर परफॉर्मेंस के साथ आती है।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra ने भारतीय आर्मी के लिए Mahindra Armado को बनाया है जो कि भारत का पहला आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) है। इसे महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स (Mahindra Defence Systems) ने बनाया है जो भारत में आर्मी आदि के लिए डिफेंस व्हीकल बनाती है। यह 0 से 60 किलोमीटर मात्र 12 सेकंड में जा सकती है। इसमें 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार दी गई है। 1 हजार किलो तक वजन यह उठा सकती है। आइए जानते हैं महिंद्रा के इस नए दमदार व्हीकल में क्या खास है। 

Mahindra Armado को कंपनी ने भारत में ही डिजाइन, और बनाकर तैयार किया है। इसकी डिलीवरी कंपनी ने शुरू कर दी है। आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट के जरिए भी इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि व्हीकल को भारत के पहले आर्मर्ड लाइट स्पेशिलिस्ट व्हीकल के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे खासतौर पर भारत के सशस्त्र बलों के लिए बनाया गया है। हालांकि आनंद महिंद्रा ने इस बारे में संकेत नहीं दिया कि इस व्हीकल को कौन सी सेना इस्तेमाल करने वाली है। 
 

Mahindra Armado engine, power

महिंद्रा अर्माडो अपने नाम की तरह ही एक दमदार पावर परफॉर्मेंस के साथ आती है। इसमें 3.2 लीटर डीजल इंजन है। यह 216BHP की पावर पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड वाला ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया गया है। यह 4x4 ड्राइव ट्रेन वाला व्हीकल है। यानि कि गाड़ी चारों पहियों पर दौड़ती है। इसकी स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बताई गई है। यह 12 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर पहुंच सकती है। 
 

Mahindra Armado features

Mahindra Armado की खास बातें आपको बता देते हैं। इस ALSV पर 6 लोग सवार हो सकते हैं जिसमें चालक भी शामिल किया गया है। इसे बी7 लेवल और स्टैंग लेवल 2 की बैलेस्टिक सेफ्टी दी गई है। यह आर्मर्ड पियर्सिंग राइफल को भी रोक सकती है। साथ ही यह विस्फोटों के खिलाफ भी सुरक्षा प्रदान करती है। यह 1000 किलो तक वजन ढोकर ले जा सकती है। अपने वजन से यह 400 किलो ज्यादा लोड ले जा सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.