CES 2025 में देखेगी दुनिया LG के मुड़े हुए गेमिंग मॉनिटर, जानें इनकी खूबियां

दुनिया का सबसे बड़ा टेक मेला- कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES 2025) अगले महीने होगा। इस इवेंट में LG अपने लेटेस्‍ट OLED गेमिंग मॉनिटर्स UltraGear GX9 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 15:40 IST
ख़ास बातें
  • एलजी ने दिखाए अपकमिंग मुड़ने वाले मॉनिटर
  • इन्‍हें CES 2025 में किया जाएगा पेश
  • UltraGear GX9 सीरीज के तहत आएंगे मॉनिटर

नए एलजी मॉनिटर्स में लो ब्‍लू लाइट उत्‍सर्जन होगा, जिससे ये आंखों को भी ज्‍यादा थकाएंगे नहीं।

Photo Credit: Lg

दुनिया का सबसे बड़ा टेक मेला- कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES 2025) अगले महीने होगा। इस इवेंट में LG अपने लेटेस्‍ट OLED गेमिंग मॉनिटर्स UltraGear GX9 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है। लाइनअप में 
45 इंच का OLED गेमिंग मॉनिटर भी शामिल है। यह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है। कंपनी, LG के वेबओएस पर चलने वाले स्‍मार्ट गेमिंग मॉनिटर को भी लेकर आ रही है। एलजी की ओर से क्‍या कुछ नया है इस बार, आइए जानते हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, UltraGear GX9 सीरीज की सबसे बड़ी खूबी है इनके कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले पैनल। मॉनिटर कैटिगरी में इतने मुड़े हुए मॉनिटर शायद ही आपने पहले देखे होंगे। दावा है कि इन पैनल्‍स पर गेमिंग के दौरान अलग ही मजा आएगा। ये हाई ब्राइटनैस डिलिवर करेंगे। इनमें वाइब्रैंट कलर्स के अलावा ब्‍लैक कलर भी एकदम गहरा नजर आएगा। इसके अलावा, नए एलजी मॉनिटर्स में लो ब्‍लू लाइट उत्‍सर्जन होगा, जिससे ये आंखों को भी ज्‍यादा थकाएंगे नहीं। मॉनिटर्स में एंटी ग्‍लेयर कोटिंग होगी, जिससे रोशनी वाली जगह में भी यह इस्‍तेमाल में लाए जा सकेंगे। 

बात करें 45 इंच वाले गेमिंग मॉनिटर्स की, तो इसमें दो मॉडल- 45GX990A और 45GX950A शामिल हें। इनमें 5,120 x 2,160 पिक्‍सल रेजॉलूशन मिलता है। इस रेजॉलूशन वाले ये पहले ओलेड मॉनिटर हैं। दावा है कि 45 इंच स्‍क्रीन को भी यूजर अपने जरूरत के हिसाब से 39, 34 और 27 इंच में स्विच कर पाएंगे। 
Advertisement

मॉडल नंबर 45GX950A वाला मॉनिटर दुनिया का पहला 45 इंच बेंडेबल 5K2K रेजॉलूशन गेमिंग मॉनिटर है। इसके बेजल इतने पतले हैं कि आपको पूरी स्‍क्रीन पर डिस्‍प्‍ले चमकता हुआ दिखेगा। दोनों मॉनिटर्स में डिस्‍प्‍लेपोर्ट 2.1, एचडीएमआई 2.1 की सुविधा है। ये लेटेस्‍ट ग्राफ‍िक कार्ड के साथ भी काम कर सकते हैं। वर्चुअल रिफ्रेश रेट की सुविधा इनमें दी गई है। 

इसके अलावा एलजी ने UltraGear 39GX90SA गेमिंग मॉनिटर तैयार किया है, जोकि स्‍मार्ट है। इसमें गेमिंग के अलावा कंटेंट स्‍ट्रीम किया जा सकता है। यह एलजी के वेबओएस पर चलता है और 39 इंच स्‍क्रीन साइज में आता है। webOS प्‍लेटफॉर्म होने से बिना पीसी या सेटऑप बॉक्‍स की मदद के इस पर स्‍ट्रीमिंग सर्विसेज जैसे-नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो को देखा जा सकेगा। 
Advertisement

नए एलजी मॉनिटर्स को साल 2025 की पहली तिमाही में लॉन्‍च किया जाएगा। इनकी कीमत का खुलासा CES 2025 या फ‍िर ग्‍लोबल इवेंट में किया जा सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.