Lexus भारत में बेची जाने वाली सभी कार पर दे रही है 8 साल की वारंटी!

Lexus India ने भारत में बेची जाने वाली सभी कार के लिए स्टैंडर्ड वारंटी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 09:31 IST
ख़ास बातें
  • हरेक Lexus को कंपनी 8 साल, या फिर 1.6 लाख किमी की वारंटी प्रदान करेगी।
  • लेक्सस अपने कस्टमर्स के लिए कई तरह की सर्विसेज पहले की तरह देती रहेगी।
  • कंपनी भारत में अल्ट्रा लग्जरी LM 350h भी सेल करती है।

Lexus LM 350h की भारत में कीमत 2 करोड़ रुपये से शुरू है।

Photo Credit: Lexus

Lexus India ने भारत में बेची जाने वाली सभी कार के लिए स्टैंडर्ड वारंटी बढ़ा दी है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा कि भारत में बेची जाने वाली सभी Lexus को कंपनी 8 साल, या फिर 1.6 लाख किलोमीटर तक वारंटी प्रदान करेगी। इससे पहले कंपनी अपनी सभी कार के लिए 3 साल, या 1 लाख किलोमीटर तक वारंटी दे रही थी। यह बढ़ी हुई वारंटी 1 जून 2024 से मान्य है। 

लेक्सस इंडिया ने वारंटी के लिहाज से यह एक बड़ा कदम उठाया है। भारत में बिकने वाली अन्य कंपनियों की लग्जरी कारों के मुकाबले यह किसी कार को मिलने वाली सबसे ज्यादा अवधि की स्टैंडर्ड वारंटी है। लेक्सस इंडिया के एग्जिक्टिव वॉइस प्रेसिडेंट तनमय भट्टाचार्य के मुताबिक, कंपनी नई वारंटी पहल के लिए उत्साहित है, और यह कंपनी के भारत के लिए कमिटमेंट को दिखाता है। कंपनी के अनुसार, नए युग में कंज्यूमर अपने खरीदे गए प्रोडक्ट की वैल्यू को लेकर बहुत सचेत रहता है। इसलिए कंज्यूमर की संतुष्टि के लिए सर्विसेज को बढ़ाया जा रहा है। 

बढ़ी हुई वारंट के साथ ही लेक्सस अपने कस्टमर्स के लिए कई तरह की सर्विसेज पहले की तरह उपलब्ध करवाती रहेगी जिसमें फाइनेंसिंग, सर्विसिंग, इंश्योरेंस, और रोडसाइड असिस्टेंस भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि ये कुछ ऐसी सर्विसेज हैं जो अन्य कंपनियां एक्सटेंडेड वारंटी में भी उपलब्ध नहीं करवाती हैं।  

Lexus India भारत में सेल्फ चार्जिंग से लेकर हाइब्रिड कारें बेचती है। इनमें NX, RX और LX एसयूवी की रेंज शामिल है। इसके अलावा ES 300h सिडान भी इसमें शामिल है जिसे कंपनी ने 2022 में भारत में ही असेम्बल करना शुरू किया था। कंपनी भारत में अल्ट्रा लग्जरी LM 350h भी सेल करती है। Lexus LM 350h के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.5 लीटर का 4 सिलेंडर हाइब्रिड इंजन लगा है। यह सेल्फ चार्जिंग इंजन है जिसके साथ eCVT गियरबॉक्स की पेअरिंग दी गई है। यह 250 होर्स पावर की पीक पावर जेनरेट करता है और 239Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें निकल धातु की हाईड्राइड बैटरी लगी है। इसमें Lexus E-Four ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.