यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ

Krafted Edge Power Bank एक ऐसा पावर बैंक है जो बंद लैपटॉप के जैसा नजर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मई 2026 11:45 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 5000mAh की चार बैटरी मिलती हैं।
  • यह 72 Wh तक की पावर दे सकता है।
  • Krafted Edge में दो यूएसबी-सी पोर्ट दिए गए हैं।

Krafted Edge Power Bank एक ऐसा पावर बैंक है जो बंद लैपटॉप के जैसा नजर आता है।

Photo Credit: Kickstarter

क्या आपने लैपटॉप जैसा पावरबैंक देखा है? Krafted नामक ब्रांड की ओर से ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया गया है जो देखने में एक लैपटॉप जैसा है। इसे खासतौर पर नोटबुक के लिए डिजाइन किया गया है। यानी जैसा यह दिखता है, वैसा ही काम भी करता है। यह लैपटॉप को पावर देता है। यह 20000mAh बैटरी से लैस है और एक बंद लैपटॉप के जैसा नजर आता है। यह एल्युमिनियम की बॉडी में आता है। इसमें रिप्लेस हो सकने वाली बैटरी लगी है। यानी आप चाहें तो बैटरी बदल भी सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Krafted Edge Power Bank Price

Krafted Edge Power Bank इस वक्त Kickstarter पर फंडिंग के तहत उपलब्ध है। इसे अधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसका अर्ली बर्ड प्राइस 139 डॉलर (करीबन 13,300 रुपये) है। कंपनी के अनुसार, इसकी डिलीवरी जुलाई से शुरू होगी। 

Krafted Edge Power Bank Specifications

Krafted Edge Power Bank एक ऐसा पावर बैंक है जो बंद लैपटॉप के जैसा नजर आता है। इसमें एल्युमिनियम की बॉडी है। लैपटॉप में 5000mAh की चार बैटरी मिलती हैं। यह 72 Wh तक की पावर दे सकता है। यह MacBook Neo को दो बार चार्ज कर सकता है। या फिर यूं कहें कि MacBook Pro को यह एक बार के चार्ज में पूरा चार्ज कर सकता है। डिवाइस के डाइमेंशन 27 x 19 x 1.28 सेंटीमीटर के हैं। यह डिवाइस Apple MacBook Neo से भी कॉम्पेक्ट है। कंपनी के अनुसार, इसे आसानी से लैपटॉप के नीचे भी रखा जा सकता है। यह बैग में भी लैपटॉप के साथ आसानी से रखा जा सकता है। 

इसकी एक और खास बात यह है कि इसमें रिप्लेस हो सकने वाली बैटरी लगी है। यानी आप चाहें तो बैटरी बदल भी सकते हैं। यानी यह उन पावरबैंक में से नहीं है जिनकी बैटरी क्षमता खत्म होने के बाद उन्हें फेंकना पड़ जाता है। Krafted Edge में दो यूएसबी-सी पोर्ट दिए गए हैं। यह लैपटॉप को 65W पर चार्ज कर सकता है। वहीं, इसमें एक USB-A पोर्ट मिलता है जो 18W की आउटपुट देता है। कंपनी के अनुसार, इसे 45W के चार्जर से पूरा चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  2. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  3. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  4. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  5. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  7. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  8. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  10. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.