120 km रेंज वाला Kinetic Zing HSS इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

नया Kinetic Zing HSS इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.4kWh क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जिसकी बदौलत यह ई-स्कूटर फुल चार्ज में 120 km की रेंज निकालने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Zing HSS की भारत में कीमत 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम, FAME-II सहित) है
  • यह ई-स्कूटर फुल चार्ज में 120 km की रेंज निकालने में सक्षम है
  • इसकी टॉप स्पीड 49 किमी प्रति घंटा है

Kinetic Zing HSS की भारत में कीमत 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम, FAME-II के साथ) है

Kinetic Green ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर - Zing HSS (हाई-स्पीड स्कूटर) भारत में लॉन्च किया है। इसकी खासियतों में से एक इसकी लॉन्ग रेंज है। कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 km दौड़ सकता है। Zing HSS की टॉप स्पीड 49 kmph है। ई-स्कूटर भारत में Ola Electric, Ather Energy, Pure EV, TVS, Okinawa सहित कई अन्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से टक्कर लेगा।

Kinetic Zing HSS की भारत में कीमत 85,000 रुपये है, जो एक्स-शोरूम कीमत है, लेकिन इसमें FAME-II सब्सिडी शामिल है। जिंग एचएसएस ई-स्कूटर भारत में 300 एक्सक्लूसिव डीलरशिप में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement

Zing HSS के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.4kWh क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जिसकी बदौलत यह ई-स्कूटर फुल चार्ज में 120 km की रेंज निकालने में सक्षम है। इस बैटरी पैक को कंपनी के दावे अनुसार, 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह एक रिमूवेबल पैक है, जिसे स्कूटर से निकालकर घर में चार्ज किया जा सकता है।

इसमें 1.2 KW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर 49 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचता है। इसमें थ्री-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन के साथ रीजनरेटिव ब्रकिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसकी लोड क्षमता 150 किलोग्राम है। Zing HSS ई-स्कूटर में 10-इंच के ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है।

काइनेटिक ग्रीन के सीईओ, सुलैज्जा मोटवानी का कहना है कि "कंपनी के पास हाई-स्पीड स्कूटरों के साथ अपने लाइनअप का विस्तार करने की एक आक्रामक योजना है।" इसके अलावा, उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि e-Luna इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल रिलीज होने वाला है।


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.