Kajol Deepfake Video : रश्मिका मंदाना के बाद इंटरनेट पर काजोल का डीपफेक वीडियो, जानें पूरा मामला

Kajol Deepfake Video : काजोल से जुड़ा वीडियो कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया में आया था, जिसके बाद कई यूजर्स ने इसे सच मान लिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2023 11:49 IST
ख़ास बातें
  • अभिनेत्री काजोल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
  • डीपफेक वीडियो तैयार करके वायरल किया गया
  • तस्‍वीर में दिख रही महिला कोई और है

फैक्‍ट चेकिंग वेबसाइटों का कहना है कि वीडियो में एआई टूल की मदद से बदलाव किया गया। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Photo Credit: Instagram

Kajol Deepfake Video : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है क‍ि एक्‍ट्रेस काजोल से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर आ गया है। यह एक डिजिटली बदला गया वीडियो है, जिसे डीपफेक कहा जाता है। वीडियो क्लिप में काजोल के चेहरे वाली एक महिला को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो डीपफेक है, जिसमें काजोल के चेहरे का इस्‍तेमाल किया गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, BoomLive जैसे कई फैक्‍ट चेकिंग प्‍लेटफॉर्म्‍स ने बताया है कि असल में यह वीडियो एक सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर का है। उन्‍होंने 'गेट रेडी विद मी' ट्रेंड के दौरान वीडियो को ‘टिकटॉक' पर पोस्‍ट किया था।  

काजोल से जुड़ा वीडियो कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया में आया था, जिसके बाद कई यूजर्स ने इसे सच मान लिया। इसके बाद तमाम फेक्‍ट चेकिंग वेबसाइटों की पड़ताल में असलियत सामने आई। वेबसाइटों का कहना है कि वीडियो में एआई टूल की मदद से बदलाव किया गया। इस तरह की टूल का इस्‍तेमाल करके वीडियोज में किसी और का चेहरा लगा दिया जाता है। इससे भ्रामक कंटेंट तैयार होता है और लोग कन्‍फ्यूज हो जाते हैं। 
Advertisement

असल में जिस सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर का यह वीडियो है, उनका नाम रोजी ब्रीन बताया जाता है। उन्‍होंने 'गेट रेडी विद मी' ट्रेंड में शामिल होने के लिए इसी साल 5 जून को टिकटॉक पर अपना वीडियो पोस्ट किया था। उन्‍हीं के वीडियो से छेड़छाड़ की गई और रोजी की जगह काजोल का चेहरा लगा दिया गया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर कई यूजर्स भ्रमित हो गए। उन्‍हें ऐसा लगा कि सच में काजोल ही हैं जो कैमरे के सामने कपड़े बदल रही हैं। 
 

क्‍या होता है डीपफेक 

‘डीपफेक' एक डिजिटल तरीका है जिसके तहत आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके यूजर्स किसी व्यक्ति की इमेज को किसी दूसरे की इमेज से आसानी से बदल सकता है।
Advertisement
 

रश्मिका मंदाना मामला 

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो को कांट-छांट कर तैयार किया गया था। असल में वह वीडियो ब्रिटेन की रहने वाली एक भारतीय मूल की एक महिला का था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.