JioTag Go: Rs 1,499 में लॉन्च हुआ जियो का ट्रैकर, चुटकी में ढूंढ निकालेगा आपका खोया सामान!

JioTag Go की भारत में कीमत 1,499 रुपये है। इसे Amazon, JioMart ई-स्टोर के साथ-साथ Reliance Digital और My Jio स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 21:08 IST
ख़ास बातें
  • JioTag Go की भारत में कीमत 1,499 रुपये है
  • ट्रैकर को ऑरेंज, येलो, व्हाइट और ब्लैक रंगों में पेश किया गया है
  • यह Android 9 या उससे ऊपर के एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ जुड़ सकता है

Photo Credit: Jio

JioTag Go कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ ट्रैकर को भारत में लॉन्च किया गया है। इसका वजन मात्र 9 ग्राम है। नया ट्रैकर Android 9 और इसके बाद के वर्जन के साथ कंपेटिबल है, जो ट्रैकिंग के लिए Google के Find My Device नेटवर्क का उपयोग करता है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और बिना सिम कार्ड के काम करता है। डिवाइस में CR2032 बैटरी है, जिसका लाइफस्पैन एक साल का बताया गया है। यूजर्स अपनी चाबियों, सामान या गैजेट जैसे ऑब्जेक्ट को ट्रैक करने के लिए उनमें इसे जोड़ सकते हैं। JioTag Go, JioTag Air के विपरीत, iPhones के साथ कंपेटिबल नहीं है।

JioTag Go की भारत में कीमत 1,499 रुपये है। इसे Amazon, JioMart ई-स्टोर के साथ-साथ Reliance Digital और My Jio स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है। ट्रैकर को ऑरेंज, येलो, व्हाइट और ब्लैक रंगों में पेश किया गया है।
Advertisement
 

JioTag Go specifications, features

JioTag Go, रिलायंस जियो का लेटेस्ट और भारत का पहला ब्लूटूथ ट्रैकर है, जिसे Google के Find My Device ऐप के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह Android 9 या उससे ऊपर के एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ जुड़ सकता है। हालांकि, अपने बड़े भाई JioTag Air के विपरीत यह iPhones के साथ कंपेटिबल नहीं है। ट्रैकर को चाबियों, पर्स, सामान, गैजेट्स, बाइक आदि से जोड़ा जा सकता है ताकि खो जाने पर इन वस्तुओं का पता लगाने में मदद मिल सके।

ब्लूटूथ रेंज के भीतर, यूजर्स सामान को आसानी से खोजने के लिए Find My Device ऐप में बीप करने का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसके बाद ट्रैकर बीप साउंड निकालना शुरू कर देगा। ब्लूटूथ रेंज के बाहर, इसकी आखिरी लोकेशन का पता लगाने के लिए भी फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क का यूज किया जा सकता है। एक बार सीमा में आने के बाद, यह आगे की ट्रैकिंग के लिए अपने आप रीकनेक्ट हो जाता है।
Advertisement

JioTag Go में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी है, इसके लिए सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं है और यह CR2032 बैटरी पर काम करता है। कंपनी के दावे अनुसार, इस बैटरी के चलते ट्रैकर एक वर्ष तक चल सकता है। इसका माप 38.2 x 38.2 x 7.2 mm और वजन 9 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioTag Go, JioTag Go Features, JioTag Go price in India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  5. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  6. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  7. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  8. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  9. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.