अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Reliance Jio ने भारत में JioTag 2 लॉन्च कर दिया है। नया Bluetooth Tracker अब Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Google Find Hub व Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट भी देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 16:00 IST
ख़ास बातें
  • JioTag 2 भारत में 1,249 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ
  • नया Bluetooth Tracker Android और iPhone दोनों को सपोर्ट करता है
  • Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क के जरिए सामान ट्रैक कर सकते हैं

JioTag 2 भारत में ₹1,249 की कीमत पर लॉन्च हुआ

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने भारत में अपना नया JioTag 2 (2nd Gen) लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया ब्लूटूथ ट्रैकर (Bluetooth Tracker) है, जिसे यूजर्स अपनी चाभी, बैग, वॉलेट या अन्य जरूरी सामान को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नया JioTag 2 अब Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है। इसके अलावा इसमें Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है।

JioTag 2 को Black, Red और Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे Amazon India से खरीदा जा सकता है। इसे 1,249 रुपये में पेश किया गया है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 50 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 1,199 रुपये हो जाती है।

JioTag 2 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका डुअल-इकोसिस्टम सपोर्ट है। पहली जनरेशन का JioTag दोनों प्लेटफॉर्म के साथ काम नहीं करता था, जबकि नया मॉडल Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क के जरिए अपने खोए हुए सामान की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर भी नेटवर्क के जरिए लोकेशन अपडेट मिलती रहती है।

डिवाइस में 120dB का बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है। अगर टैग ब्लूटूथ रेंज के अंदर है, तो यूजर अलार्म बजाकर अपने सामान का पता लगा सकता है। वहीं, ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर मैप के जरिए उसकी आखिरी या उपलब्ध लोकेशन देखने का ऑप्शन मिलता है।

JioTag 2 को पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ तैयार किया गया है और इसे IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। कंपनी ने इसमें नया डिजाइन दिया है, हालांकि बैटरी के बारे में विस्तृत जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है।

Advertisement

JioTag 2 उन यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है, जो अक्सर अपनी चाभियां, बैग या अन्य जरूरी सामान कहीं रखकर भूल जाते हैं। Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म के सपोर्ट के साथ यह पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों के लिए इस्तेमाल योग्य हो गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.