IMC 2023: Reliance Jio ने पेश किया JioSpaceFiber, अब देश के किसी भी कोने में सैटेलाइट से पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

भारत की रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) में अपनी एडवांस सैटेलाइट-आधारित गीगाबिट फाइबर सर्विस को दिखाया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2023 11:11 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने IMC में एडवांस सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस को दिखाया
  • JioSpaceFiber दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का काम करेगा
  • टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए Reliance Jio ने SES के साथ साझेदारी की है
भारत की रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) में अपनी एडवांस सैटेलाइट-आधारित गीगाबिट फाइबर सर्विस को दिखाया, जिसे JioSpaceFiber के नाम से जाना जाता है। यह सर्विस पूरे भारत में पहले से वंचित क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड एक्सेस देने के लिए डिजाइन की गई है। JioSpaceFiber प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पूरे देश में उपलब्ध होगा।

रिलायंस जियो 450 मिलियन से अधिक भारतीय यूजर्स को सर्विस देते हुए हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए जानी जाती है। कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य JioFiber और JioAirFiber सहित ब्रॉडबैंड सर्विस की अपनी लाइनअप में JioSpaceFiber को शामिल करने के साथ पूरे भारत में घरों के लिए डिजिटल समावेशन में तेजी लाना है। JioSpaceFiber के जरिए यूजर्स और बिजनेस विश्वसनीय, लो-लेटेंसी, हाई स्पीड वाले इंटरनेट और एंटरटेनमेंट सर्विस तक पहुंच सकते हैं, चाहे उनका स्थान कुछ भी हो। सैटेलाइट नेटवर्क मोबाइल बैकहॉल क्षमता को भी बढ़ावा देगा, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में Jio True5G की उपलब्धता और पहुंच में सुधार होगा।
Advertisement

रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक मध्यम पृथ्वी कक्षा (MEO) सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए SES के साथ साझेदारी की है, जो अंतरिक्ष से गीगाबिट, फाइबर जैसी सर्विस देने में सक्षम है। SES के O3b और नए O3b mPOWER सैटेलाइट तक पहुंच के साथ, Jio पूरे भारत में स्केलेबल और किफायती ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए तैयारी है।

JioSpaceFiber पहले ही भारत के चार सबसे दूरस्थ स्थानों को जोड़ चुका है, जिनमें गुजरात में गिर, छत्तीसगढ़ में कोरबा, ओडिशा में नबरंगपुर और असम में ONGC-जोरहाट शामिल हैं।
Advertisement

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, "JioSpaceFiber गीगाबिट-स्पीड इंटरनेट तक व्यापक पहुंच को सक्षम करेगा, जिससे हर किसी को सरकारी सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और मनोरंजन तक पहुंच के साथ डिजिटल समाज में पूरी तरह से भाग लेने की अनुमति मिलेगी।"
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioSpaceFiber, Jio Satellite Internet Service
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.