IPL देखने वालों के लिए Jio ने लॉन्‍च किया ‘JioDive VR हेडसेट’, घर में बैठकर आएगी स्‍टेडियम वाली फीलिंग, जानें प्राइस

JioDive VR headset : जो भी दर्शक JioCinema ऐप पर IPL के मैच ऑनलाइन देख रहे हैं, वो JioDive VR हेडसेट का इस्‍तेमाल करके अपने अनुभव को और बेहतर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 मई 2023 17:55 IST
ख़ास बातें
  • JioDive VR हेडसेट को 1299 रुपये में लाया गया है
  • इन्‍हें जियो मार्ट से खरीदा जा सकता है
  • यह उन यूजर्स के लिए है, जो मोबाइल में आईपीएल देख रहे हैं

JioDive हेडसेट की भारत में कीमत 1,299 रुपये है। कंपनी फ्री डिलिवरी ऑफर कर रही है।

Photo Credit: Jio Mart

IPL 2023 (आईपीएल) देख रहे लोगों के लिए जियो (Jio) ने एक डिवाइस पेश की है। इसका नाम है- JioDive (जियोडाइव)। यह एक नया VR (वर्चुअल रिएलिटी) हेडसेट है, जिसे जियोमार्ट (Jio Mart) पर लॉन्‍च कर दिया गया है। वेबसाइट पर दी गईं डिटेल्‍स के मुताबिक, जो भी दर्शक JioCinema ऐप पर IPL के मैच ऑनलाइन देख रहे हैं, वो JioDive VR हेडसेट का इस्‍तेमाल करके अपने अनुभव को और बेहतर कर सकते हैं। दावा है कि यह हेडसेट यूजर को 100 इंच की वर्चुअल स्‍क्रीन उपलब्‍ध कराता है और 360 डिग्री का व्‍यू देता है। डिवाइस को जियो यूजर्स के लिए लाया गया है। 
 

JioDive VR हेडसेट के दाम और उपलब्‍धता 

JioDive हेडसेट की भारत में कीमत 1,299 रुपये है। वेबसाइट के मुताबिक, प्रोडक्‍ट की एमआपी 2499 रुपये है। इस पर 1200 रुपये का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद कीमत 1299 रुपये हो जाती है। कंपनी फ्री डिलिवरी ऑफर कर रही है। पिनकोड डालकर चेक किया जा सकता है कि आपके क्षेत्र में डिलिवरी संभव होगी या नहीं। यह प्रोडक्‍ट कई ऑफर्स के साथ आ रहा है मसलन- पेटीएम वॉलेट से भुगतान करने पर 500 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। 
 

JioDive VR के स्पेसिफिकेशंस 

अगर आप अबतक नहीं समझ पाए हैं कि यह प्रोडक्‍ट है क्‍या, तो हम आपको आसान भाषा में समझा देते हैं। JioDive एक VR (वर्चुअल रिएलिटी) हेडसेट है। इसे आपको अपनी आंखों में पहनना होता है, जिसके बाद आप आईपीएल को नए अंदाज में देख पाएंगे। हालांकि उसके लिए आपके पास एक स्‍मार्टफोन होना चाहिए। स्‍मार्टफोन भी ऐसा, जिसकी स्‍क्रीन का साइज कम से कम 4.7 इंच और अधिकतम 6.7 इंच हो। स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड या आईओएस पर चलता हो। 

फोन को JioDive VR  हेडसेट में फ‍िट करके आईपीएल का लुत्‍फ अलग अंदाज में लिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि हेडसेट यूजर के स्‍मार्टफोन के जाइरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर का इस्‍तेमाल करता है। ध्‍यान रखने वाली बात यह है कि डिवाइस को रिटर्न नहीं किया जा सकता, हाईजीन की वजह से कंपनी ने यह फैसला किया है। 
Advertisement

JioDive VR उन सभी स्‍मार्टफोन्‍स को सपोर्ट करता है, जो Android 9 से ऊपर के ओएस वर्जन और iOS 15 से आगे के वर्जनों पर चलते हैं। JioImmerse ऐप पर जाकर ज्‍यादा जानकारी ली जा सकती है। हेडसेट चलाने के लिए भी इस ऐप को फोन में इंस्‍टॉल करना होगा। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.