JEE Mains 2024 के बीटेक और बीई पेपर-1 की एग्‍जाम सिटी स्लिप आई, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Mains 2024 : एग्जाम सिटी स्लिप को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जनवरी 2024 14:47 IST
ख़ास बातें
  • JEE Mains 2024 के स्‍टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर
  • बीटेक और बीई एग्‍जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आई
  • स्लिप को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है

जेईई मेन का पेपर 1 इस महीने के आखिर में 27 जनवरी से 1 फरवरी तक होना है।

Photo Credit: Unsplash

JEE Mains 2024 : जेईई मेन्‍स 2024 की तैयारी कर रहे स्‍टूडेंट्स से लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीटेक और बीई एग्‍जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप को रिलीज कर दिया है। वो स्‍टूडेंट जिन्‍होंने बीटेक और बीई करने के लिए जेईई मेन्स सेशन-1 फॉर्म भरा है, वो एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। स्लिप को कहां से और कैसे डाउनलोड करना है, यह हम आपको बता रहे हैं।   
 

ऐसे डाउनलोड करें JEE Main 2024 एग्‍जाम सिटी स्लिप  

  • वेब ब्राउजर पर क्लिक करके jeemain.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज खुलेगा, जिसमें ‘जेईई मेन एडवांस सिटी स्लिम डाउनलोड लिंक' का ऑप्‍शन आएगा।  
  • लिंक खुलने के बाद आपको एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सिलेबस और सिक्‍योरिटी पिन डालना होगा। 
  • साथ ही क्रेडेंशियल को भी भरना होगा। 
  • इसके बाद सिटी स्लिप डाउनलोड हो जाएगी। इसे सेव कर लें, चाहे तो प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं। 

Advertisement
इससे पहले एनटीए ने 12 जनवरी को भी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज की थी। वह सिटी स्लिप बी.आर्क और बी. प्‍लानिंग के पेपरों के लिए थी। खास यह है कि एग्जाम सिटी स्लिप सिर्फ उस लोकेशन के बारे में बताती है जहां परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ए‍डमिट कार्ड अलग आएगा, जो एग्‍जाम से ठीक पहले आ सकता है। 
 

कब होगा एग्‍जाम

जेईई मेन का पेपर 1 इस महीने के आखिर में 27 जनवरी से 1 फरवरी तक होना है। सुबह 9 से 12 के बीच पहली शिफ्ट होगी, जबकि दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक दूसरी श‍िफ्ट होगी। 13 भाषाओं में इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़ि‍या, पंजाबी भाषाओं में भी स्‍टूडेट एग्‍जाम दे पाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.