JEE Main 2024 Provisional Answer Key : ऐसे चेक करें Session 1 के सही जवाब, ये रहा डायरेक्‍ट लिंक

छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन समीक्षा की जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 20:30 IST
ख़ास बातें
  • jeemain.nta.ac.in पर JEE Main 2024 Session 1 की उत्तर कुंजी जारी
  • इसी पोर्टल से चैलेंज भी उठाया जा सकता है
  • आपत्तियों की NTA द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों द्वारा गहन समीक्षा की जाती है
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन (JEE Main) 2024 सेशन 1 की अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर दी है। ऐसे में जिन छात्रों ने जनवरी फरवरी 2024 में हुई परीक्षा दी थी, वे इस उत्तर कुंजी से अपने दिए उत्तरों की जांच कर सकते हैं। इसके लिए छात्र को अपने आवेदन संख्या (एप्लिकेशन नंबर) और कुछ अन्य जानकारियों को सबमिट करना होगा। अनंतिम उत्तर कुंजी के जरिए छात्रों के पास किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर होता है, जिसके बारे में उनका मानना ​​है कि उत्तर गलत दिया गया है या प्रश्न ग्रेडेड था।

jeemain.nta.ac.in पर JEE Main 2024 Session 1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है और छात्र कुछ मांगी गई जानकारियों के साथ इस पोर्टल पर लॉग-इन कर इसे जांच सकते हैं। नीचे हम आपको ऐसा करने का तरीका बता रहे हैं।
  • Answer Key जांचने के लिए सबसे पहले JEE Main 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • होम पेज पर 'JEE Main 2024 Answer Key Live' टेक्स्ट वाले बैनर पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा, जहां आपने अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालने हैं, जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि आदि। अब 'Submit' पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आपको JEE Main 2024 Session 1 की उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
  • उसी पेज पर, उम्मीदवारों को उत्तरों के लिए चैलेंज उठाने का ऑप्शन भी मिलेगा, जहां उन्हें अनंतिम उत्तर कुंजी में विसंगतियां मिल सकती हैं।
  • आवश्यक कदम उठाने के बाद, मांगे गए शुल्क का भुगतान करना होगा और 'Submit पर क्लिक करना होगा।

छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन समीक्षा की जाती है। यदि आपत्तियां परीक्षा दिशानिर्देशों के तहत वैध और उचित पाई जाती हैं, तो एक संशोधित या अंतिम उत्तर कुंजी बनाई जाती है। यह संशोधित या अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों की आपत्तियों के जवाब में किए गए परिवर्तनों को दिखाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.