JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

JBL ने भारतीय बाजार में JBL Live 780NC (ओवर-ईयर) और JBL Live 680NC (ऑन-ईयर) हेडफोन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2026 12:10 IST
ख़ास बातें
  • JBL Live 680NC (On-ear) में 40mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • JBL Live 680NC (On-ear) में JBL स्पैटियल साउंड 3.0 मिलता है।
  • JBL Live 680NC (On-ear) की बैटरी 80 घंटे तक चल सकती है।

JBL Live 780NC (Over-ear) में कंपाउंड डायफ्रैम के साथ 40mm डायनेमिक ड्राइवर हैं।

Photo Credit: JBL

JBL ने भारतीय बाजार में JBL Live 780NC (ओवर-ईयर) और JBL Live 680NC (ऑन-ईयर) हेडफोन को लॉन्च कर दिया है। JBL LIVE 780NC के साथ कंपनी प्रीमियम हेडफोन रेंज में विस्तार कर रही है, जिसके साथ शानदार डिजाइन और स्मार्ट ऑडियो अनुभव मिलता है। इसमें शानदार साउंड, आकर्षक कलर और स्टाइलिश डिजाइन के साथ स्मार्ट फीचर्स भी हैं। वहीं Personi-Fi पर्सनलाइज्ड ऑडियो, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है। आइए JBL Live 780NC ऑवर ईयर और JBL Live 680NC ऑन ईयर हेडफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

JBL Live 780NC (Over-ear),  680NC (On-ear) Price

Advertisement

JBL Live 780NC (Over-ear) की कीमत 15,999 रुपये है। 18 जून से जेबीएल की साइट और अमेजन पर प्री-बुकिंग शुरू होगी, जिसके साथ 2 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इसके साथ 1 साल की एक्सटेंड वारंटी प्रदान करती है। (ऑफर सिर्फ 31 जुलाई, 2026 तक वैध है) बिक्री अमेजन प्राइम डेज सेल के पहले दिन अमेजन, जेबीएल और अन्य रिटेल स्टोर्स से बिक्री शुरू होगी। वहीं JBL Live 680NC (On-ear) की कीमत 11,999 रुपये है। 15 जुलाई, 2026 से ई-कॉमर्स साइट अमेजन, जेबीएल की वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री शुरू होगी। 

JBL Live 780NC (Over-ear) Specifications

JBL Live 780NC (Over-ear) में कंपाउंड डायफ्रैम के साथ 40mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें JBL स्पैटियल साउंड 3.0, Personi-Fi 3.0, पर्सनल साउंड एप्लिफिकेशन और लो वॉल्युम EQ है। हाई-रेज ऑडियो वायरलेस ऑन कंपैटिबल डिवाइस के लिए LDAC मिलता है। 6 माइक के साथ ट्रू एडैप्टिव नॉयज कैंसलिंग 2.0 है। 2 बीमफॉर्मिंग माइक और एआई ट्रेन एल्गोरिदम के साथ 2 माइक परफैक्ट कॉल 2.0 मिलता है। इसमें ऑराकास्ट दिया गया है। यह ब्लू, ब्लैक, व्हाइट, शैंपेन, ग्रीन, ऑरेंज और पर्पल कलर में आता है।

Advertisement

बैटरी ANC ऑन के साथ 50 घंटे तक चल सकती है। वहीं ANC ऑफ होने पर 80 घंटे तक चल सकती है। बैटरी 5 मिनट चार्ज होकर 4 घंटे तक चल सकती है। इसमें LE ऑडियो दिया गया है। मल्टी प्वाइंट कनेक्शन मिलता है। फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है। ऑवर ईयर फॉर्म फैक्टर डिजाइन है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 मिलता है। इसका वजन 260 ग्राम है।  इसमें कॉल इक्विलाइज, साउंड लेवल ऑप्टिमाइजर आता है। वहीं कस्टमाइजेबल बटन और टच कंट्रोल मिलता है। JBL हेडफोन ऐप मिलती है।

JBL Live 680NC (On-ear) Specifications

JBL Live 680NC (On-ear) में कंपाउंड डायफ्रैम के साथ 40mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें JBL स्पैटियल साउंड 3.0 और Personi-Fi 3.0 है। हाई-रेज ऑडियो वायरलेस ऑन कंपैटिबल डिवाइस के लिए LDAC मिलता है। 6 माइक के साथ ट्रू एडैप्टिव नॉयज कैंसलिंग 2.0 है। 2 बीमफॉर्मिंग माइक और एआई ट्रेन एल्गोरिदम के साथ 2 माइक परफैक्ट कॉल 2.0 मिलता है। इसमें ऑराकास्ट दिया गया है। यह ब्लू, ब्लैक, व्हाइट, शैंपेन, ग्रीन, ऑरेंज और पर्पल कलर में आता है।

Advertisement

बैटरी ANC ऑन के साथ 50 घंटे तक चल सकती है। वहीं ANC ऑफ होने पर 80 घंटे तक चल सकती है। बैटरी 5 मिनट चार्ज होकर 4 घंटे तक चल सकती है। मल्टी प्वाइंट कनेक्शन मिलता है। फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है। ऑन ईयर फॉर्म फैक्टर डिजाइन है। इसमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है।  प्रीमियम लाइवस्टाइल ANC के साथ वजन 231 ग्राम है। इसमें कॉल इक्विलाइज, साउंड लेवल ऑप्टिमाइजर आता है। वहीं कस्टमाइजेबल बटन और टच कंट्रोल मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  8. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  9. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  10. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.