Jawa ने लॉन्च की 334cc इंजन वाली स्टाइलिश 42 Bobber बाइक, जानें कीमत, फीचर्स

बाइक में लिक्विड कूल्ड 334cc सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह 30.64hp और 32.64Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2022 19:16 IST
ख़ास बातें
  • इसके रियर में एक छोटा सा लगेज रैक भी दिया गया है।
  • सीट 2-वे है और एडजस्टेबल है।
  • यह एलसीडी डिस्प्ले के साथ आती है जिसके चारों ओर एलईडी लाइटिंग है।

Jawa 42 Bobber की शुरुआती कीमत 2.06 लाख रुपये है जो कि इसका एक्स शोरूम प्राइस है।

Photo Credit: Jawamotorcycles

Jawa ने Jawa 42 Bobber को लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल में लिक्विड कूलिंग वाला 334cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 30.64hp और 32.64Nm टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक के बहुत से डिजाइन एलिमेंट्स Perak से लिए गए हैं। बाइक को तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बाइक को कितनी कीमत में लॉन्च किया गया है, Perak मॉडल से यह कितनी अलग है और किन फीचर्स के साथ आती है, इसकी पूरी जानकारी यहां नीचे दी जा रही है। 
 

Jawa 42 Bobber price, availability

Jawa 42 Bobber की शुरुआती कीमत 2.06 लाख रुपये है जो कि इसका एक्स शोरूम प्राइस है। इसे तीन कलर वेरिएंट्स- मिस्टीक कूपर (कीमत 2.06 लाख रुपये), मूनस्टोन व्हाइट (कीमत 2.07 लाख रुपये) और जेस्पर रेड (कीमत 2.09 लाख रुपये) में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Jawa 42 Bobber design and features

जैसा कि पहले बताया गया है, Jawa 42 Bobber के डिजाइन एलिमेंट्स Perak Bobber से मिलते हैं। बाइक को लो-स्लंग और सिंगल सीट लुक के साथ पेश किया गया है। दोनों मॉडल्स में जो मेन अंतर है वह इसके फ्यूल टैंक, लाइटिंग और एग्जॉस्ट एग्जिट के पास देखने को मिलता है। बाइक में लिक्विड कूल्ड 334cc सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह 30.64hp और 32.64Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। 

इसके रियर में एक छोटा सा लगेज रैक भी दिया गया है। सीट 2-वे है और एडजस्टेबल है। टूव्हीलर में ABS कैलिब्रेशन भी और बेहतर किया गया है। यह एलसीडी डिस्प्ले के साथ आती है जिसके चारों ओर एलईडी लाइटिंग है। बाइक का टेल लैंप अलग डिजाइन के साथ है। कंपनी का कहना है कि इसकी सस्पेंशन सेटिंग्स को और बेहतर किया गया है ताकि राइड और ज्यादा आरामदायक लगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.