भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान

जापान की Air Danshin Systems ने ऐसी तकनीक बनाई है जो भूकंप आते ही पूरे घर को 3 सेंटीमीटर हवा में उठा देती है। जानिए यह सिस्टम कैसे काम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 14:14 IST
ख़ास बातें
  • भूकंप आते ही 3 सेंटीमीटर ऊपर उठ जाता है पूरा घर
  • सिस्टम 1 सेकंड से भी कम समय में हो जाता है एक्टिव
  • जापान में करीब 90 घरों में लग चुकी है यह तकनीक

Photo Credit: Air Danshin Systems Inc.

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए दुनियाभर में नई-नई तकनीकों पर काम हो रहा है, लेकिन जापान की एक कंपनी ने ऐसा समाधान तैयार किया है जो किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लगता है। Air Danshin Systems Inc. ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें भूकंप के झटके महसूस होते ही पूरा घर जमीन से करीब 3 सेंटीमीटर ऊपर उठ जाता है। इसका मकसद घर को सीधे जमीन के कंपन से अलग करना है ताकि झटकों का असर काफी कम हो सके। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम आधे से एक सेकंड के भीतर एक्टिव हो जाता है और फिलहाल जापान में करीब 90 घरों और इमारतों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

कैसे काम करती है यह तकनीक?

Danshin Systems के मुताबिक, घर को एक खास एयर चैंबर सिस्टम के ऊपर बनाया जाता है। सामान्य स्थिति में यह सिस्टम बंद रहता है। जैसे ही भूकंप के सेंसर जमीन में कंपन महसूस करते हैं, सिस्टम चैंबर में तेजी से कंप्रेस्ड एयर भर देता है। इससे पूरा घर लगभग 3 सेंटीमीटर ऊपर उठ जाता है और जमीन के तेज झटकों से काफी हद तक अलग हो जाता है। भूकंप खत्म होने के बाद घर धीरे-धीरे वापस अपनी जगह पर आ जाता है।

बिजली जाने पर भी करता है काम

कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम 0.5 से 1 सेकंड के भीतर एक्टिव हो जाता है। इसमें इमरजेंसी बैटरी बैकअप भी दिया गया है, जिससे बिजली चली जाने की स्थिति में भी यह काम करता रहता है। बड़ी बात यह है कि भूकंप के दौरान अक्सर बिजली बाधित हो जाती है, इसलिए बैकअप सिस्टम इसकी सबसे अहम खूबियों में से एक माना जा रहा है।

पारंपरिक सिस्टम से सस्ता

Air Danshin का कहना है कि यह तकनीक पारंपरिक सीस्मिक आइसोलेशन सिस्टम की तुलना में करीब एक-तिहाई लागत में तैयार हो जाती है। इसी वजह से यह आम घरों के अलावा छोटे बिजनेस, संस्थानों, फैक्ट्रियों और लैब्स के लिए भी किफायती विकल्प बन सकती है। कंपनी ने बड़े भवनों के लिए भी इसके अलग वर्जन तैयार किए हैं।

Advertisement

अभी 90 इमारतों में इस्तेमाल, आगे दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी

कंपनी के मुताबिक, फिलहाल जापान में करीब 90 घरों और इमारतों में यह तकनीक लगाई जा चुकी है। Air Danshin अब इसके डिजाइन को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है। फिलहाल सीमित संख्या में यूनिट्स हाथ से तैयार की जा रही हैं। साथ ही, कंपनी ने बड़े स्तर पर प्रोडक्शन और दूसरे देशों तक इस तकनीक को पहुंचाने के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन भी शुरू किया है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.