गजब का सोलर चार्जर, डिवाइस को चार्ज करने के लिए आपके आगे-पीछे घूमेगा, जहां दिखेगी अच्छी धूप वहां करेगा खुद को चार्ज

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में पोर्टेबल एनर्जी कंपनी Jackery ने अपने नए इनोवेशन का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Solar Mars Bot खुद को ऑटोमैटिक चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Solar Mars Bot घर और बाहर दोनों जगह उपयोग किया जा सकता है।
  • Solar Mars Bot में 600W तक की सोलर एनर्जी मिलती है।

Solar Mars Bot एक जगह से दूसरी जगह घूमता है।

Photo Credit: Jackery

CES 2026: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में पोर्टेबल एनर्जी कंपनी Jackery ने अपने नए इनोवेशन का प्रदर्शन किया है, जिसमें डिस्प्ले टेक, कंप्यूटर और अन्य डिवाइसेज शामिल हैं, लेकिन लॉस वेगस में चल रहे इवेंट में एक प्रोडक्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो नया Solar Mars Bot है। यह सतत ऊर्जा (सस्टेनेबल पावर)  का एक स्मार्ट पोर्टेबल समाधान है। नया सोलर मार्स बॉट एक सेल्फ नेविगेटिंग (खुद चलने वाला) सोलर जनरेटर है जो सौर ऊर्जा उत्पादन करता है और एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। आइए Solar Mars Bot की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Solar Mars Bot की खासियतें

Solar Mars Bot सामान्य फिक्स्ड पैनल से एक कदम आगे होते हुए दिन भर में सबसे अच्छी धूप की तलाश करने और खुद को ऑटोमैटिक चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो घर और बाहर दोनों जगह उपयोग किया जा सकता है। सोलर मार्स बॉट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खुद काम करता है। एआई पावर्ड विजन और नेविगेशन सिस्टम से लैस यह रोबोट घर के बाहर और धूप वाली जगहों की अच्छी से पहचान कर सकता है।

यह डिवाइस बाहर उपलब्ध धूप का अधिकतम लाभ उठाने और अपनी बैटरी को चार्ज करने के लिए अपनी पॉजिशन को भी एडजेस्ट कर सकता है। चार्जिंग के दौरान इसका फोल्डेबल सोलर पैनल कई पैनल में बदलता है, जिससे 600W तक की सोलर एनर्जी मिलती है। सोलर पैनल फुल एनर्जी लेने के बाद कई आउटपुट पोर्ट्स के जरिए पावर को अन्य डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए प्रदान करता है। इस प्रकार यह एक पोर्टेबल पावर स्टेशन के तौर काम करता है जिसे सबसे ज्यादा जरूरत वाली जगह पर ले जाया जा सकता है।

Advertisement

सोलर मार्स बॉट अपनी बैटरी लेवल को मॉनिटर कर सकता है। जरूरत पड़ने पर चार्जिंग बेस पर लौट सकता है और एक मोबाइल ऐप के जरिए स्टेटस दिखा सकता है। 5G/4G रिमोट कंट्रोल और मॉनिटरिंग के जरिए यूजर्स बॉट की बैटरी और स्टेटस को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। इसमें काफी बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यह लंबे समय तक बिना बिजली के भी काम कर सकता है, जिससे टूल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या आउटडोर एंटरटेनमेंट सेटअप को चलाया जा सकता है। अपने मजबूत डिजाइन के चलते यह रोबोट अलग-अलग तरह के भूभाग और मौसम की स्थितियों में भी काम कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.