Belated ITR Submission: आयकर विभाग की आखिरी चेतावनी, 31 दिसंबर तक रिटर्न भरो, वरना...

विभाग ने अपनी वेबसाइट का एक लिंक भी शेयर किया है, जहां यूजर्स ITR दाखिल करने के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 21:03 IST
ख़ास बातें
  • अब प्रत्येक व्यक्ति के लिए आय का रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है
  • अब रिटर्न फाइल करने के लिए 31 दिसंबर आखिरी डेट है
  • लेट रिटर्न भरने वालों को 1,000 रुपये का फाइन देना होगा
वित्तीय वर्ष 2022-23 (financial year 2022-23) के लिए अपना आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की 31 जुलाई की समय सीमा से चूक गए करदाताओं के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) ने चेतावनी जारी की है। इसके लिए विभाग ने सोशल मीडिया का सहारा भी लिया है। बता दें, आयकर विभाग के नियमों ने मूल्यांकन वर्ष 2020-21 (assessment year 2020-2021) से प्रत्येक व्यक्ति के लिए आय का रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों को इनकम टैक्स देना होगा, उनके लिए इसमें तीन मुख्य शर्तें भी रखी गई हैं, जिनके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कोई करदाता विलंबित आईटीआर भी दाखिल करने में विफल रहता है, तो उसे कुछ "प्रतिकूल परिणाम" का सामना करना पड़ सकता है। 

आयकर विभाग ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में लोगों को संशोधित और विलंबित आईटीआर के बीच अंतर समझाते हुए उनसे तुरंत अपना ITR दाखिल करने का आदेश दिया है। अपने पोस्ट में विभाग ने लिखा है, "करदाता कृपया ध्यान दें, 31 दिसंबर, 2023 निर्धारण वर्ष 2023-2024 के लिए विलंबित/संशोधित आईटीआर दाखिल करने का आपका आखिरी मौका है। जल्दी करें! नियत तारीख से पहले अपना आईटीआर दाखिल करें।"
 

विभाग ने अपनी वेबसाइट का एक लिंक भी शेयर किया है, जहां यूजर्स ITR दाखिल करने के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जैसा कि हमने बताया, आयकर विभाग के नियमों ने मूल्यांकन वर्ष 2020-21 से प्रत्येक व्यक्ति के लिए आय का रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों को इनकम टैक्स देना होगा, उनके लिए इसमें तीन मुख्य शर्तें भी रखी गई हैं। शर्त में "यदि प्रति व्यक्ति ने एक या अधिक चालू खाते में 1 करोड़ रुपये या अधिक जमा किया है, अपने लिए या किसी अन्य व्यक्ति के लिए विदेश यात्रा के लिए 2 लाख से अधिक का कुल खर्चा किया है और बिजली बिल के भुगतान के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा का कुल खर्च किया है।" शामिल हैं।
Advertisement

विभाग ने यह भी कहा है कि जो लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर आयकर रिटर्न दाखिल करने में विफल रहते हैं, उनके लिए आयकर अधिनियम की धारा 139 (4) के तहत विलंबित रिटर्न दाखिल किया जा सकता है। विलंबित आईटीआर के लिए कोई अलग फॉर्म नहीं है, एक निर्धारिती को एक विशेष मूल्यांकन वर्ष के लिए अधिसूचित फॉर्म का उपयोग करना होगा।
Advertisement

यदि कोई करदाता विलंबित ITR भी दाखिल करने में विफल रहता है, तो उसे कुछ "प्रतिकूल परिणाम" का सामना करना पड़ सकता है। आयकर विभाग के अनुसार, नुकसान (गृह संपत्ति से आय के अलावा) को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है, धारा 234ए के तहत ब्याज और धारा 234एफ के तहत शुल्क लगाया जाएगा, करदाता धारा 10ए और 10बी के तहत छूट का भी हकदार नहीं होगा, और चैप्टर VI-ए के भाग-सी के तहत कटौती उपलब्ध नहीं होगी। धारा 234F में 5,000 रुपये या छोटे करदाताओं के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना अनिवार्य है और लंबित आयकर भुगतान पर धारा 234A के तहत 1 प्रतिशत प्रति माह दंडात्मक ब्याज लागू है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.