itel का नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो दिवाली ऑफर्स में अच्छी खासी डील मिल रही है।
itel Diwali Sale में कैशबैक ऑफर मिल रहे हैं।
Photo Credit: itel
itel ने दिवाली के मौके पर अपने स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर Diwali ऑफर्स की शुरुआत की है। बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी में ग्राहकों को नए डिवाइस खरीदने पर फायदा हो रहा है। इस ऑफर में फाइनेंस के जरिए स्मार्टफोन की खरीदारी पर कैशबैक मिल रहा है। वहीं वॉशिंग मशीन या टीवी की खरीद पर ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। अगर आप नया itel फोन या कोई होम एप्लायंसेज खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस वक्त अच्छी खासी डील मिल सकती है। आइए itel Diwali ऑफर के बारे में डिटेल से जानते हैं।
itel का दिवाली ऑफर शुरू हो गया है और 10 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगा। इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी itel स्टोर के जरिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
itel P80 (6GB+128GB) को खरीद पर ₹1,000 कैशबैक मिल सकता है।
वहीं itel X50 (6GB+128GB) की खरीद पर ₹500 कैशबैक मिल सकता है।
इसके अलावा itel F30 (4GB+128GB) की खरीद पर ₹500 कैशबैक मिल सकता है।
और itel F30 (4GB+64GB) को खरीदने पर ₹500 कैशबैक पा सकते हैं।
itel City 300 5G की खरीद पर ₹800 कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC T8200 6nm चिपसेट दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है।
होम एप्लायंसेज पर ऑफर
दिवाली सेल के दौरान होम एप्लायंसेज की खरीद पर itel ईएमआई ऑप्शन प्रदान कर रहा है, जिसमें वॉशिंग मशीन पर ₹48 प्रति दिन और 32 इंच QLED Android TV टीवी पर ₹40 प्रति दिन की शुरुआती ईएमआई का विकल्प है। इस ऑफर में बजाज फाइनेंस, TVS क्रेडिट और होम क्रेडिट के जरिए जीरो डाउन पेमेंट और फाइनेंस ऑप्शन शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी