Starlink फोन आ रहा है, Elon Musk ने किया खुलासा कैसे होगा आईफोन और एंड्रॉयड से अलग

एलोन मस्क टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार और स्पेसएक्स के रॉकेट बाद स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 09:17 IST
ख़ास बातें
  • Starlink एक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है।
  • Starlink को SpaceX द्वारा चलाया जाता है।
  • Starlink का फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड होगा।

एलोन मस्क दुनिया के ऐसे बिजनेसमेन हैं जो कि टेस्ला से इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं, स्पेसएक्स से रॉकेट बनाते हैं और स्टारलिंक से दुनियाभर में इंटरनेट प्रदान करते हैं, हाल ही में उन्होंने AI स्टार्टअप xAi भी शुरू किया है। मगर अब मस्क इन सब से आगे बढ़कर कुछ अलग करने जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार, एआई चैटबॉट और स्पेस में अपने रॉकेट भेजने के बाद मस्क स्मार्टफोन लेकर आ सकते हैं जो कि एंड्रॉयड और एप्पल से काफी अलग होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

X पर एक यूजर ने कमेंट किया कि मुझे अब भी लगता है कि Meta और SpaceX को फोन बनाने चाहिए। X पर एक यूजर ने कमेंट किया कि वे स्टारलिंक ब्रांड का फोन देखना चाहेंगे। यूजर ने लिखा कि "स्टारलिंक फोन तो कमाल का होगा!" 

एलन मस्क ने इस कमेंट के जवाब में कहा कि "भविष्य में ऐसा हो सकता है। यह मौजूदा फोन से काफी अलग डिवाइस होगा। इसे पूरी तरह से अधिकतम परफॉर्मेंस/वॉट वाले न्यूरल नेटवर्क चलाने के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा।"

Starlink एक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है, जिसे SpaceX द्वारा चलाया जाता है। स्टारलिंक वर्तमान में पृथ्वी की निचली कक्षा में सैकड़ों सैटेलाइट का एक नेटवर्क ऑपरेट करती है जो कि यूजर्स को रिमोट और कम नेटवर्क वाले एरिया में हाई स्पीड वाली इंटरनेट सर्विस प्रदान करती है। अब ऐसा लगता है कि भविष्य में यूजर्स इंटरनेट कनेक्शन के साथ-साथ स्टारलिंक का फोन भी पा सकेंगे। इस सैटेलाइट सिस्टम से लिंक एक अलग स्मार्टफोन सामान्य टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भरता को कम कर सकता है और उन लोकेशन पर कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है जहां सामान्य नेटवर्क फेल हो जाते हैं। हालांकि, मस्क ने यह भी साफ किया है कि ऐसा डिवाइस कैमरा, एंटरटेनमेंट ऐप्स और स्टाइलिश डिजाइन वाले सामान्य स्मार्टफोन जैसा नहीं होगा। इसके बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग एफिशिएंसी पर बेस्ड एक बिल्कुल अलग डिवाइस होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Starlink Phone, Starlink, Elon Musk, SpaceX

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.