IPL 2025 Live आज से, ऐसे देख पाएंगे फ्री! JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहे ये मोबाइल प्लान, जानें सबकुछ

इस सीजन का फाइनल 25 मई को होगा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2025 11:07 IST
ख़ास बातें
  • यह IPL का 18वां सीजन है
  • 10 टीमें 74 मैच खेलेंगी
  • सभी मुकाबले भारत के अलग-अलग 13 स्टेडियम में खेले जाएंगे

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन (IPL 2025) आज यानी 22 मार्च से शुरू हो रहा है।

Photo Credit: BCCI

IPL 2025 Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन (IPL 2025) आज यानी 22 मार्च से शुरू हो रहा है। यह IPL का 18वां सीजन है जिसमें 10 टीमें 74 मैच खेलेंगी और इसका फाइनल 25 मई को होगा। टूर्नामेंट 90 दिनों तक चलेगा। यानी तीन महीने तक आपको जबरदस्त क्रिकेट रोमांच देखने को मिलेगा। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। 

IPL 2025 के सभी मुकाबले भारत के अलग-अलग 13 स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस साल फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। इस सीजन में भी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। 

Advertisement
ग्रुप A: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
ग्रुप B: मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात टाइटंस (GT), दिल्ली कैपिटल्स (DC), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मैच ऑनलाइन केवल JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे। वहीं, केबल टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल्स पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। आईपीएल मैचों का लुत्फ आप अपने मोबाइल, TV, लैपटॉप या टैबलेट आदि के माध्यम से ले सकते हैं। अगर आपके पास JioHotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं भी है तो घबराएं नहीं, हम आपको यहां पर वह सारी जानकारी दे रहे हैं जिससे आप मैच फ्री में देख पाएंगे। 
Advertisement

IPL 2025 on JioHotstar
JioHotstar प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए कई प्लान पेश करता है जो मात्र 149 रुपये से शुरू होते हैं। मोबाइल के लिए 3 महीने का प्लान 149 रुपये में आता है और वार्षिक प्लान 499 रुपये में आता है। यहां पर सिर्फ मोबाइल पर आप मैच देख पाएंगे। इसमें विज्ञापन भी आते रहेंगे। 
Advertisement

IPL 2025 को स्मार्ट TV पर देखने के लिए आपको JioHotstar का 299 रुपये का प्लान लेना होगा जिसमें 3 महीने की वैधता मिलती है। वार्षिक प्लान 899 रुपये का है। इस प्लान में आप किन्हीं 2 डिवाइसेज पर ऐप के माध्यम से मैच लाइव देख पाएंगे। 
Advertisement

IPL 2025 मैचों का मजा आप बिना विज्ञापन लेना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार का टॉप प्लान भी आता है। यह 299 रुपये प्रति महीना कीमत में आता है। तीन महीने के लिए 499 रुपये और एक साल के लिए 1499 रुपये चुकाने होंगे। इसमें 4 डिवाइसेज पर आप बिना विज्ञापन कंटेंट देख पाएंगे और मैचों का आनंद ले सकेंगे। 

IPL 2025 Jio Plans 
Advertisement
Rs 100 Jio प्लान 
अगर आपके जियो नंबर पर पहले से एक मूल प्लान एक्टिवेटेड है और आप केवल JioHotstar का एक्सेस चाहते हैं, तो 100 रुपये का यह प्लान सबसे किफायती है। इसमें आपको JioHotstar का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है, 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। 

Rs 195 Jio क्रिकेट डेटा पैक
अगर आप IPL देखने के साथ-साथ एक्स्ट्रा डेटा भी चाहते हैं, तो यह प्लान फायदे का सौदा है जिसमें JioHotstar का 90 दिनों का एक्सेस मिलता है, 15GB हाई-स्पीड 4G डेटा इसमें दिया गया है। 
 
Rs 949 Jio प्रीपेड प्लान
अगर आप IPL देखने के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेली डेटा भी चाहते हैं, तो यह प्लान बेस्ट है जिसमें JioHotstar का 84 दिनों का एक्सेस मिलता है। डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। 

Vodafone Idea के 239 और 399 रुपये के प्लान रिचार्ज पर JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। जबकि Airtel 3999 रुपये, 549 रुपये, 1029 रुपये, और 398 रुपये के रिचार्ज प्लान में JioHotstar का एक्सेस दिया जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.