IPL 2023 के पहले मैच में JioCinema ऐप हुई क्रैश, यूजर्स का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में 10 टीमें आपस में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023 18:02 IST
ख़ास बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) 31 मार्च से शुरू हो चुका है
  • कल गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच था
  • पहले ही दिन यूजर्स को JioCinema App पर आईं दिक्कतें

Viacom की ओर से JioCinema OTT पर IPL 2023 का लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) 31 मार्च से शुरू हो चुका है। आईपीएल मैचों को Jio Cinema ऐप पर फ्री देखा जा सकता है। लेकिन पहले ही दिन Jio Cinema ऐप क्रैश (JioCinema App crash) होने के मामले सामने आए। कल गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच था। लेकिन मैच शुरू होने के बाद ऐप क्रैश होने लगी। यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा और सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में खूब पोस्ट किए गए। 

आईपीएल 2023 का 16वां सीजन कल से शुरू हो चुका है। लेकिन पहले ही दिन यूजर्स को JioCinema App क्रैश होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही बफरिंग में भी यूजर्स को परेशानी आई। जिसको लेकर यूजर्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखाई दिया। Twitter और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूजर्स ने ऐप के साथ अपने खराब अनुभव के कई सारे पोस्ट शेयर किए। 
 

Advertisement
Viacom की ओर से JioCinema OTT पर मैच का लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है जो कि बिल्कुल फ्री है। इसके अलावा Disney HotStar पर भी आईपीएल लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत में दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मैचों का ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है। वहीं यूजर्स को आ रही दिक्कत के बारे में जियो सिनेमा ऐप की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई। ट्वीट के जरिए यूजर्स से ऐप पर खराब अनुभव के लिए खेद जताया गया।  
 

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में 10 टीमें आपस में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगीं। आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच हुआ। जिसमें गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। 

इस बार के टूर्नामेंट का फॉर्मेट पुराने सीजनों से मिलता जुलता ही रहेगा। जिसमें हरेक टीम प्रतिद्वंदी टीम से एक बार अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला करेगी और एक बार कहीं अन्य ग्राउंड पर मैच खेलेगी। टॉप की चार टीमें फिर प्लेऑफ के लिए खेलेंगी। टूर्नामेंट के अधिकतर मैचों, जो 31 मार्च से 21 मई के बीच हो रहे हैं, का समय शाम 7.30 बजे का रखा गया है। जबकि कुछ मैच दोपहर बाद 3.30PM पर भी खेले जाने हैं। JioCinema App पर मैच का लाइव स्ट्रीम फ्री में देखा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.