Google Doodle: गूगल कुछ इस तरह मना रहा है अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस 2021, जानें इस दिन के बारे में सब कुछ

डूडल ने महिला दिवस 2021 (Women's Day 2021) के लिए एक वीडियो बनाया है, जिसमें कई मुश्किल क्षेत्रों में अपना नाम करने वाली दुनिया की पहली महीला के बारे में बताया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मार्च 2021 11:56 IST
ख़ास बातें
  • आज International Women's Day 2021 मना रही है दुनिया
  • Google अपने Doodle के जरिए दे रहा है महिलाओं को सम्मान
  • वुमेन फर्स्ट थीम पर बनाया गया है डूडल

Google ने अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस के लिए एक 40 सेकंड का वीडियो भी साझा किया है

आज के दिन दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन था, जिसकी शुरुआत यूं तो 1908 में हुई थी, लेकिन इस आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दर्जा 1975 में संयुक्त राष्ट्र (United Nation) द्वाराआधिकारिक तौर पर दिया गया। इस मौके पर गूगल भी हर साल अपने डूडल (Google Doodle) के दुनिया भर की महिलाओं को सम्मान देता है। इस साल भी गूगल ने एक खूबसूरत डूडल (Women's Day Doodle) बनाया है। इस साल के डूडल में गूगल ने पारंपरिक बंदिशों को तोड़कर समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावनाओं को जगाने वाली महिलाओं को दिखाया है। डूडल के 42 सेकंड के वीडियो में दुनिया की पहली महिला वैज्ञानिक, अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, डॉक्टर, खिलाड़ी, कलाकार आदि को दिखाया गया है।

गूगल ने महिला दिवस पर बनाए डूडल (Google Doodle) को लेकर कहा है कि (अनुवादित) 'आज अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस के मौके पर गूगल डूडल उन महिलाओं के इतिहास की झलक दिखा रहा है, जिन्होंने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए शिक्षा, नागरिक अधिकारों, विज्ञान, कला जैसे अनेकों क्षेत्र में अपने काम द्वारा बेहतर भविष्य का मार्गदर्शन किया।'
Advertisement

डूडल ने महिला दिवस 2021 (Women's Day 2021) के लिए एक वीडियो बनाया है, जिसमें कई मुश्किल क्षेत्रों में अपना नाम करने वाली दुनिया की पहली महीला के बारे में बताया है। इसमें दुनिया की पहली महिला स्पोर्ट्स प्लेयर, बिजनेस वूमेन, अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, साइंटिस्ट, पायलट, डॉक्टर आदि शामिल हैं। इस डूडल को 'Women First' (महिला प्रथम) थीम पर बनाया गया है। 


इसके इतिहास के बारे में बात करते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन असल में एक श्रम आंदोलन से हुआ, जिसे यूं तो 1908 में शुरू किया गया था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस आंदोलन को अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस का नाम एक साल बाद दिया गया। बता दें कि 1908 में न्यूयॉर्क में 15 हज़ार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने की मांग के चलते विरोध प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन को एक साल बाद अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महिला दिवस में बदल दिया। हालांकि इस दिवस को राष्ट्रिय से अंतरराष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा जेटकिन (Clara Zetkin) नाम की महिला के दिमाग में आया और उन्होंने इस विचार को 1910 में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ वर्किंग वुमेन में दिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) 1911 में पहली बार डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और जर्मनी में मनाया गया, जिस लिहाज से यह 110वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। हालांकि, इसे आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 में लागू किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , International women day 2021, Google Doodle
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.