Instagram कर रहा नए फीचर की टेस्टिंग, यूजर्स अपने रील्स एल्गोरिदम को कर पाएंगे कस्टमाइज

Instagram ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Instagram ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
  • Instagram का फीचर यूजर्स को एल्गोरिथम को ट्यून करने की सुविधा देता है।
  • एल्गोरिथम कस्टमाइजेशन ऑप्शन रील्स के लिए उपलब्ध होगा।

इंस्टाग्राम रील्स सबसे लोकप्रिय फीचर है।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

Instagram ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो यूजर्स को पसंद के सब्जेक्ट को चुनकर या हटाकर अपने एल्गोरिथम पर बेस्ड रिकमडेशन को बेहतर तरीके से पर्सनलाइनज करने की सुविधा देता है। सबसे पहले यूजर्स को रील्स में यह सुविधा मिलेगी और बाद में इसे एक्सप्लोर पेज तक शामिल किया जाएगा। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने थ्रेड्स पर इसका अपडेट दिया है कि यूजर्स को उनके फीड और ब्राउजिंग अनुभव को ज्याद प्रभावित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कदम से मेटा अपने ऐप्स में कस्टमाइजेशन और ट्रांसपेरेंसी को बेहतर करता है। आइए Instagram के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Instagram यूजर्स अपने एल्गोरिथम को ट्यून कर पाएंगे

Instagram के सीईओ एडम मोसेरी ने खुलासा किया है कि प्लेटफॉर्म एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को अपने एल्गोरिथम को ट्यून करने की सुविधा देता है। कहा जाता है कि इस अपडेट को लोगों को उनके फीड में नजर आने वाले कंटेंट पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे एक ज्यादा पर्सनलाइज और बेहतर ब्राउजिंग अनुभव बनाने में मदद मिलती है।

सेटिंग्स में नए आपका एल्गोरिथम सेक्शन में उपलब्ध यह फीचर यूजर्स को उनके रिकमडेशन को प्रभावित करने वाले सब्जेक्ट को देखने और मैनेज करने की सुविधा मिलती है। यूजर्स अपनी पसंद के और सब्जेक्ट को शामिल करने के लिए Add+ बटन पर टैप कर सकते हैं, या उन खास एरिया का चयन कर सकते हैं जिन्हें वे कम देखना चाहते हैं। यह ऑप्शन सिर्फ तभी उपलब्ध होगा जब यूजर्स के अकाउंट में इस फीचर का एक्सेस रोल आउट हो जाएगा।

शुरुआत में एल्गोरिथम कस्टमाइजेशन ऑप्शन रील्स के लिए उपलब्ध होगा, जिससे टेस्टिंग में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अपने फीड में दिखाए जाने वाले वीडियो को बेहतर बना सकेंगे। यह अपडेट इंस्टाग्राम द्वारा यूजर्स को कंट्रोल प्रदान करता है। इससे पहले पैरेंटल टूल्स, सवेंदनशील कंटेंट लिमिट और बेहतर कंटेंट फिल्टरिंग आदि भी आए हैं। मोसेरी ने यह भी कंफर्म किया है कि यह फीचर बाद में एक्सप्लोर टैब तक शामिल होगा और थ्रेड्स पर भी इसी तरह के फंक्शनल शुरू होंगे। हालांकि, उन्होंने टेस्टिंग में शामिल यूजर्स की संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया है और फुल रोलआउट के लिए कोई समय सीमा का पता नहीं चला है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Feature, Instagram Reels Algorithm

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.