16GB RAM, 50Wh बैटरी के साथ Infinix Inbook Y2 Plus होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix Inbook Y2 Plus में 15.6 इंच की एंटी ग्लेयर LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका फुल एचडी रेजोल्यूशन और 260 निट्स ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Inbook Y2 Plus में 15.6 इंच की एंटी ग्लेयर LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Infinix के इस लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB PCIe 3.0 स्टोरेज दी जाएगी।
  • Inbook Y2 Plus में 11th-generation Intel Core i3 और i5 CPU होगा।

Infinix Inbook Y2 Plus में 15.6 इंच की एंटी ग्लेयर LCD डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Flipkart

Infinix जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया बजट-फ्रेंडली लैपटॉप Infinix Inbook Y2 Plus लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्च तारीख का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन स्पेसिफिकेशंस का पहले ही पता चल चुका है। Inbook Y2 Plus में 15.6 इंच की एंटी ग्लेयर LCD डिस्प्ले दी जाएगी। यहां हम आपको Inbook Y2 Plus के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस और कीमत का बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Inbook Y2 Plus की अनुमानित कीमत


Advertisement
Infinix Inbook Y2 Plus की अनुमानित कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। यह लैपटॉप ब्लू, सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा। अगले कुछ दिनों में Infinix Inbook Y2 Plus लॉन्च की तारीख की घोषणा होगी। अन्य Infinix डिवाइसेज के मामले में नया नोटबुक Flipkart के माध्यम से बेचा जाएगा।


Infinix Inbook Y2 Plus के स्पेसिफिकेशंस


Infinix Inbook Y2 Plus में 15.6 इंच की एंटी ग्लेयर LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका फुल एचडी रेजोल्यूशन और 260 निट्स ब्राइटनेस है। लैपटॉप में स्लीक और लाइटवेट डिजाइन है, जिसमें एल्युमिनियम बिल्ड और प्रीमियम फील है। Inbook Y2 Plus में 11th-generation Intel Core i3 और i5 CPU होगा। यह लैपटॉप Windows 11 Home Edition पर काम करेगा। 
Advertisement

Infinix के इस लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB PCIe 3.0 स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड मिलेगा। Infinix Inbook Y2 Plus में 50Wh की बैटरी दी जाएगी जो कि PD 3.0 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे 75% बैटरी सिर्फ 60 मिनट्स में चार्ज हो सकती है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.