इंदौर के इस शख्स को Google ने दिए Rs 65 करोड़! जानें वजह

अमन पांडे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और बीटेक ग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 फरवरी 2022 21:35 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड में कमियां ढूंढने के लिए अमन को मिला ईनाम।
  • भोपाल से बीटेक में की है ग्रेजुएशन।
  • अमन का स्टार्टअप Busgmirror विभिन्न कंपनियों के लिए करता है काम।
भारत के अमन पांडे, पेशे से इंजीनियर, आजकल चर्चा में बने हुए हैं। Google जैसी टेक दिग्गज से इस शख्स को 65 करोड़ रुपये की रकम ईनाम के रूप में मिलने वाली है। अमन इंदौर के रहने वाले हैं और एक टेक्निकल एक्सपर्ट भी हैं। इतना बड़ा ईनाम गूगल इन्हें इसलिए दे रही है क्योंकि इन्होंने गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड में 232 कमियां निकाली हैं जिसके बाद कंपनी ने इन्हें ईनाम देने की घोषणा की है। 

गूगल ने अपने वल्नेरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत अमन को 2021 के टॉप 5 रिसर्चर में से चुना है और उन्हें 65 करोड़ रुपये का ईनाम दिया है। अमन 2019 से ही गूगल की कमियों को खोजने का काम कर रहे हैं और अब तक 280 से ज्यादा वैलिड बग्स की पहचान कर चुके हैं। ये बग्समिरर (Bugsmirror) के फाउंडर और सीईओ भी हैं। बग्समिरर अमन का अपना स्टार्टअप है जो उन्होंने 2019 में शुरू किया था। इसके को-फोउंडर मानस के साथ मिलकर अब तक यह विभिन्न कंपनियों के सॉफ्टवेयर में 600 से ज्यादा बग्स की पहचान कर चुके हैं। 2021 में अमन पांडे ने गूगल के वल्नेरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत एंड्रॉयड में 232 कमियां निकाली थीं। 

अमन के स्टार्टअप Bugsmirror ने Google, Samsung, और Apple के बनाए गए सॉफ्टवेयर में कमियां निकाली हैं। इन्होंने इस स्टार्टअप की शुरुआत 2019 में तब की थी जब इन्होंने गूगल की एक एप्लीकेशन में एक बग ढूंढ निकाला था जिसके लिए कंपनी ने इनको 70 हजार रुपये का ईनाम दिया था। उस समय अमन पांडे एक स्टूडेंट थे। 

अमन के अनुसार, उन्होंने बग्समिरर की शुरुआत लोगों को साइबर सिक्योरिटी देने के लिए की थी ताकि साइबर अटैक से कंपनियों को सुरक्षित रखा जा सके। अब इनकी कंपनी को इंडियन कंपनियों से भी बिजनेस मिल रहा है। 
Advertisement

अमन पांडे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और बीटेक ग्रेजुएट हैं। इन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई एनआईटी भोपाल से की है। ये मोबाइल ऐप डेवलेपमेंट, जावा, सॉफ्टवेयर आदि को डेवलेप करने में कुशल हैं और लगभग 4 साल से सिक्योरिटी रिसर्च कर रहे हैं। गूगल की इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 100 के लगभग टेक एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया था। 
Advertisement
गूगल अक्सर इस तरह के प्रोग्राम चलाती है जिनमें इसके प्रोडक्ट्स में कमियां या बग्स को ढूंढ निकालने वाले लोगों को ईनाम दिया जाता है। अमन का कहना है कि गूगल की ओर अभी तक उनको करोड़ों रुपये की राशि ईनाम के रूप में मिल चुकी है। वह अभी इस क्षेत्र में और अधिक रिसर्च करना चाहते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.