IndiGo का शानदार ऑफर, 2023 रुपये में करें हवाई सफर, ऐसे कराएं ऑनलाइन टिकट

IndiGo Holiday Sale : इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए टिकट की कीमत 4,999 रुपये से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं कि इन टिकटों पर उड़ान का मौका आपको कब मिलेगा और कंपनी ने क्‍या ऐलान किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 16:53 IST
ख़ास बातें
  • 15 जनवरी से 14 अप्रैल 2023 के बीच कर पाएंगे सफर
  • अपनी वेबसाइट पर इंडिगो ने दी जानकारी
  • इसके साथ कोई और प्रमोशन नहीं किया जा सकेगा ऐड

IndiGo Holiday Sale : इसका सीधा फायदा उन लोगों को होगा, जिनकी यात्राएं पहले से तय हैं और 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 के बीच निर्धारित हैं।

हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो (IndiGo) ने विंटर सेल का ऐलान किया है। यह सेल आज से शुरू हो गई है और 25 दिसंबर तक चलेगी। 3 दिन चलने वाली इस सेल में यात्रियों को 2,023 रुपये की शुरुआती कीमत में डोमेस्टिक उड़ानों के टिकट ऑफर किए जा रहे हैं, जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए टिकट की कीमत 4,999 रुपये से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं कि इन टिकटों पर उड़ान का मौका आपको कब मिलेगा और कंपनी ने क्‍या ऐलान किया है।  

इंडिगो ने कहा है कि विंटर सेल का फायदा 3 दिनों तक इंडिगो के 6E नेटवर्क पर उठाया जा सकता है। विंटर सेल में लिए गए टिकटों से 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 के बीच यात्रा की जा सकेगी। यानी आज से 25 दिसंबर तक आप 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 के बीच यात्रा करने के लिए हवाई टिकट बुक करा सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करके आप ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। 

इसका सीधा फायदा उन लोगों को होगा, जिनकी यात्राएं पहले से तय हैं और 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 के बीच निर्धारित हैं। अगर आप की यात्रा पहले से तय है, तो आप विंटर सेल में फ्लाइट टिकट बुक कराकर बचत कर सकते हैं।  
 

अपनी वेबसाइट पर इंडिगो ने बताया है कि यह ऑफर इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (“इंडिगो”) द्वारा लाया गया है और 23 दिसंबर 2022 को 06:00 बजे से 25 दिसंबर 2022 को 23:59 बजे तक है। यात्रा की अवधि 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 के बीच होगी। इंडिगो ने यह भी बताया है कि विंटर सेल ऑफर को किसी और ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ जोड़ा नहीं जा सकता। बुकिंग कराते समय लोग HSBC बैंक के साथ कैशबैक का फायदा भी ले सकते हैं। ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है और नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन-एक्सचेंजेबल और नॉन-इनकैशेबल है।

विमान से सफर करने वालों लोगों की संख्‍या देश में तेजी से बढ़ रही है। हाल के दिनों में दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट से तस्‍वीरों ने भी इसकी तस्‍दीक की थी। बीते दिनों इंडिगो ने अपनी गाइडलाइन में बताया था कि दिल्‍ली एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ की वजह से डोमेस्टिक डिपार्चर के लिए यात्री अपने बोर्डिंग टाइम से लगभग 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच जाएं। किसी भी असुविधा से बचने के लिए सिर्फ 7 किलो का हैंडबैग ही साथ लाएं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.