फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

IndiGo ने अपने 20 साल पूरे होने पर 20,000 फ्री फ्लाइट टिकट देने का ऐलान किया है। ऑफर के तहत चुने गए यात्रियों को अधिकतम 10,000 रुपये तक का किराया रिफंड मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 13:39 IST
ख़ास बातें
  • IndiGo ने 20 साल पूरे होने पर 20,000 फ्री फ्लाइट टिकट का ऑफर शुरू किया
  • चुने गए ट्रैवलर्स को मैक्सिमम 10,000 रुपये तक का टिकट किराया रिफंड मिलेगा
  • ऑफर 4 से 6 अगस्त 2026 के बीच की गई योग्य घरेलू बुकिंग पर लागू है

IndiGo ने 20वीं वर्षगांठ पर 20,000 फ्री फ्लाइट टिकट देने का ऑफर शुरू किया

Photo Credit: X/ @IndiGo6E

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने संचालन के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी ने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत 20,000 घरेलू फ्लाइट टिकट मुफ्त दिए जाएंगे। हालांकि, टिकट सीधे फ्री नहीं मिलेंगे, बल्कि चुने गए यात्रियों को उनके टिकट का किराया रिफंड किया जाएगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

IndiGo का यह ऑफर 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक की गई घरेलू फ्लाइट बुकिंग पर लागू होगा। ऑफर का लाभ केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और AI वर्चुअल असिस्टेंट 6Eskai के जरिए की गई बुकिंग पर मिलेगा। कंपनी के अनुसार, इस अवधि के दौरान बुकिंग करने वाले योग्य ग्राहकों में से रैंडम तरीके से विजेताओं का चयन किया जाएगा।

चुने गए यात्रियों को ईमेल और WhatsApp के जरिए सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद उन्हें एक आसान सवाल का जवाब देना होगा। सही जवाब देने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। सफल होने पर संबंधित PNR के लिए अधिकतम 10,000 रुपये तक का किराया रिफंड किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि रिफंड 3 से 5 वर्किंग डेज के भीतर प्रोसेस कर दिया जाएगा।

20 years of connecting the dots. 💙
And to celebrate, we're giving away 20,000 free tickets! Book now: https://t.co/hYmGoh6ojU. #IndiGo20 pic.twitter.com/A0NVwqDs1S

— IndiGo (@IndiGo6E) August 3, 2026

यह ऑफर Economy Class और IndiGoStretch दोनों तरह की घरेलू बुकिंग पर लागू है। इसमें वन-वे और राउंड ट्रिप दोनों टिकट शामिल हैं। हालांकि, विजेता का चयन पूरी तरह रैंडम होगा, इसलिए ऑफर अवधि में बुकिंग करने वाले सभी यात्रियों को रिफंड मिलने की गारंटी नहीं है।

Advertisement

बता दें कि IndiGo ने 4 अगस्त 2006 को दिल्ली-गुवाहाटी-इंफाल रूट पर अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट शुरू की थी। आज कंपनी भारत के एविएशन मार्केट में करीब 51% क्षमता के साथ सबसे बड़ी एयरलाइन बन चुकी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.