भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!

देश ने सेमीकंडक्टर डिजाइन इकोसिस्टम में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 12:56 IST
ख़ास बातें
  • देश ने सेमीकंडक्टर डिजाइन इकोसिस्टम में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
  • Aheesa ने स्वदेशी ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग सिस्टम-ऑन-चिप VIHAAN तैयार की है।
  • VIHAAN ने फर्स्ट-पास सिलिकॉन सक्सेस हासिल की है।

VIHAAN

Photo Credit: Aheesa Digital Innovations

देश ने सेमीकंडक्टर के डिजाइन इकोसिस्टम में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चेन्नई में स्थित फैबलैस सेमीकंडक्टर स्टार्टअप Aheesa Digital Innovations ने अपने स्वदेशी ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग सिस्टम-ऑन-चिप VIHAAN को तैयार कर लिया है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने फर्स्ट-पास सिलिकॉन सक्सेस हासिल की है, जिसका मतलब है कि चिप ने अपने शुरुआती निर्माण प्रयास में ही सफलतापूर्वक काम करना शुरू कर दिया है। आइए इस चिप VIHAAN और उसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पहली बार में तैयार

फर्स्ट-पास सिलिकॉन सक्सेस का मतलब होता है कि पहले ही प्रयास में इस चिप ने काम कर दिया। इससे री-डिजाइन साइकल, डेवलपमेंट का समय और लागत कम हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ऐसा होना बहुत मुश्किल होता है। 

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की डिजाइन लिंक्ड इन्सेटिंव (DLI) स्कीम के तहत VIHAAN को हाई थ्रूपुट और सिक्योर ब्रॉडैंबड ऐप्लिकेशन्स जैसे कि फाइबर टू द होम (FTTH) डिप्लॉयमेंट और ब्रॉडबैंड राउटर्स के लिए तैयार किया गया है। यह SoC ओपन स्टैंडर्ड RISC-V आर्किटेक्चर पर तैयार हुआ है, इसमें C-DAC द्वारा तैयार स्वदेशी 64-bit VEGA प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इस चिप को भारत द्वारा आयात नेटवर्किंग सिलिकॉन पर निर्भरता को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है और इससे घरेलू स्तर पर देश में तैयार ब्रॉडबैंड इक्विपमेंट को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

फाइबर ब्रॉडबैंड और नेटवर्किंग के लिए डिजाइन
VIHAAN को GPON और EPON फाइबर नेटवर्क के जरिए इंटरनेट डेटा प्राप्त करने और उसे गीगाबिट ईथरनेट कनेक्शन के जरिए डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका 64-बिट VEGA कोर हाई-स्पीड पैकेट प्रोसेसिंग, रूटिंग, ट्रैफिक इंस्पेक्शन, क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) मैनेजमेंट और फायरवॉल फंक्शन का सपोर्ट करता है।

इस चिप में हार्डवेयर-लेवल सिक्योरिटी फीचर भी शामिल हैं, जैसे हार्डवेयर रूट ऑफ ट्रस्ट, सिक्योर बूट और क्रिप्टोग्राफिक इंजन, जो फर्मवेयर और नेटवर्क ट्रैफिक को संभावित खतरों से बचाते हैं। OpenWrt पर बेस्ड Aheesa का Router OS (AROS), राउटर, मॉडेम, एक्सेस पॉइंट और दूसरे नेटवर्किंग इक्विपमेंट के साथ इंटीग्रेशन के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट देता है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.