भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Honda दूसरे स्थान पर, जानें कौन रहा नंबर 1

टू-व्हीलर मार्केट ने नवंबर 2023 में महीने-दर-महीने 49.05% की बढ़ोतरी और साल-दर-साल 21.08% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 21:03 IST
ख़ास बातें
  • टू-व्हीलर मार्केट ने नवंबर 2023 में महीने-दर-महीने 49.05% की बढ़ोतरी
  • साल-दर-साल 21.08% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी दर्ज की गई है
  • सेल्स के मामले में टॉप टू-व्हीलर निर्माता में Hero Motocorp शामिल
भारतीय दोपहिया वाहन की मार्केट ने नवंबर 2023 में महीने-दर-महीने 49.05% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी, जिसमें अक्टूबर 2023 में बेची गई 15.08 लाख मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की तुलना में बिक्री 22.47 लाख यूनिट से बढ़ गई। इसके कई कारणों में से एक मुख्य कारण त्योहारी सीजन हो सकता है, क्योंकि इस दौरान धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार आते हैं, जिनमें वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। एक हालिया रिपोर्ट के में बताया गया है कि इस सीजन भी ग्रामिण इलाकों में टू-व्हीलर्स की अच्छी बिक्री दर्ज की गई।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, टू-व्हीलर मार्केट ने नवंबर 2023 में महीने-दर-महीने 49.05% की बढ़ोतरी और साल-दर-साल 21.08% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 3.91 लाख अतिरिक्त दोपहिया वाहन बेचे गए। हालांकि, इस वृद्धि को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की जानकारी के अनुसार, रबी की खेती को प्रभावित करने वाली प्रतिकूल मौसम की स्थिति ग्रामीण आय को प्रभावित कर सकती है, जिससे भविष्य की बिक्री में कमी आ सकती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के टॉप टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने देश के टॉप दोपहिया वाहन निर्माता के रूप में अपना दबदबा बनाए रखा और 8,02,234 यूनिट्स की बिक्री के साख 35.7% का मार्केट शेयर हासिल किया है। वहीं, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 5,12,865 यूनिट्स बेचीं और दूसरे स्थान पर रही।

TVS Motors ने इस दौरान 3,65,295 मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की संयुक्त बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने नवंबर में 1 लाख यूनिट्स बेचीं और मार्केट में चौथा स्थान हासिल किया। बजाज ने पिछले साल इसी महीने की तुलना में 62,790 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं।

टू-व्हीलर इंडस्ट्री ने बिक्री में अब तक का उच्चतम स्तर हासिल किया है, जिससे नवंबर में भारतीय ऑटो रिटेल उद्योग की कुल 28.54 लाख वाहनों की बिक्री हुई। यह BS4 से BS6 की ओर बढ़ने के दौरान मार्च 2020 में दर्ज की गई पिछली ऊंचाई को पार पहुंची है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Two wheeler market, Two wheeler market india
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार सस्ता मिल रहा Samsung फ्लैगशिप फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस, देखें सबसे धांसू डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
  2. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  3. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!
  4. Ugreen ने लॉन्च किया अनोखा स्पीकर, 20W ऑडियो, 20 घंटे की बैटरी, इमरजेंसी मोड भी! जानें कीमत
  5. iPhone 20 होगा सबसे अलग! डिजाइन आया सामने, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा!
  6. Xiaomi ने नया पावर सेविंग AC किया लॉन्च, 3 मिनट में करता है फास्ट कूलिंग, जानें कीमत
  7. 45W चार्जिंग के साथ 10000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. 20 हजार सस्ता मिल रहा Samsung फ्लैगशिप फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस, देखें सबसे धांसू डील
  9. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  10. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.