India vs Pakistan World Cup मैच में Swiggy को हर मिनट मिला 250 बिरयानी का ऑर्डर, 1 लाख से ज्‍यादा को‍ल्‍ड ड्र‍िंक्‍स बिकीं

India vs Pakistan Swiggy : चंडीगढ़ में एक फैमिली ने एकबार में 70 बिरयानी का ऑर्डर दिया। स्विगी ने कहा कि ऐसा लगता है वो पहले से ही सेलिब्रेट कर रहे थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 16:56 IST
ख़ास बातें
  • स्विगी ने शेयर किए दिलचस्‍प आंकड़े
  • भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच के दौरान ऑर्डर का आंकड़ा
  • लोगों ने जमकर ऑर्डर की बिरयानी

मैच के दौरान लोगों ने बड़ी संख्‍या में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्‍स और मिठाइयां खरीदीं।

Photo Credit: @Swiggy

India vs Pakistan World Cup 2023 मैच में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए पाकिस्‍तान को धूल चटा दी। वर्ल्‍ड कप के मैच और भारत की जीत को लोगों ने जश्‍न की तरह सेलिब्रेट किया। ऑनलाइन फूड प्‍लेटफॉर्म स्विगी पर बड़ी संख्‍या में लोगों ने ऑर्डर दिए। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अलग-अलग पोस्‍ट के जरिए कंपनी ने कुछ दिलचस्‍प आंकड़े शेयर किए हैं। एक पोस्‍ट में स्विगी ने बताया है कि भारत-पाकिस्‍तान मैच के दौरान उसे हर मिनट 250 से ज्‍यादा बिरयानी के ऑर्डर मिले।   

एक अन्‍य पोस्‍ट में कंपनी ने कहा कि चंडीगढ़ में एक फैमिली ने एकबार में 70 बिरयानी का ऑर्डर दिया। स्विगी ने कहा कि ऐसा लगता है वो पहले से ही सेलिब्रेट कर रहे थे। कंपनी ने बताया है कि मैच के दौरान लोगों ने बड़ी संख्‍या में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्‍स और मिठाइयां खरीदीं। 
Advertisement
 
 

मिठाइयों की बिक्री का सटीक आंकड़ा तो सामने नहीं आया है, पर स्विगी ने बताया है कि जितने दर्शक स्‍टेडियम में मैच देख रहे थे, ऑर्डर की गई मिठाइयों की संख्‍या उससे तीन गुना थी। 
Advertisement

एक अन्‍य ट्वीट में स्विगी की ओर से बताया गया कि इंडिया बनाम पाकिस्‍तान मैच के दौरान ब्‍लू चिप्‍स की 10,916 यूनिट ऑर्डर की गईं, जबकि ग्रीन चिप्‍स की 8,504 यूनिट ऑर्डर की गईं। स्विगी ने कहा कि ब्‍लू ने यहां भी जीत हासिल की। स्विगी ने बताया कि 1 लाख से अधिक कोल्ड ड्रिंक्स का ऑर्डर दिया गया। एक और नंबर स्विगी की तरफ से शेयर किया गया। कंपनी ने कहा कि 3,509 कंडोम का ऑर्डर दिया गया। 
Advertisement
 

गौरतलब है कि मैच में भारत ने पाकिस्‍तान को करारी शिकस्‍त दी। 155 रन पर 2 विकेट गंवाने वाली पाकिस्‍तानी टीम 191 रन के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई। उसका मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ाते हुए पवेलियन लौट गया। जवाब में भारत की टीम ने बहुत जल्‍द जीत हासिल कर ली। सिर्फ 2 विकेटों के नुकसान पर भारत ने पाकिस्‍तान को हरा दिया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.