IND vs PAK T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट महामुकाबला, यहां देखें फ्री!

आज का मैच कई मायनों में अहम है। अभी तक टूर्नामेंट में दोनों में से किसी भी टीम ने हार का स्वाद नहीं चखा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2026 13:13 IST
ख़ास बातें
  • T20 World Cup में आज सबसे खास मैच होने जा रहा है।
  • श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होगा आज का मैच।
  • ग्रुप स्टेज का यह 27वां मैच है।

टी20 वर्ल्डकप टूर्नामेंट में आज भारत के साथ पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है।

IND vs PAK T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) में आज सबसे खास मैच होने जा रहा है। टी20 वर्ल्डकप टूर्नामेंट में आज भारत के साथ पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। ग्रुप स्टेज का यह 27वां मैच है जो चिरप्रतिद्वंदियों के बीच खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को था जो आज पूरा होने जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह क्रिकेट से ज्यादा इज्जत बचाने वाला मैच होगा। जो टीम यह मैच जीतेगी, उसके अगले राउंड में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत होगी। मैच का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के एक पॉपुलर स्टेडियम में किया जा रहा है। 

T20 World Cup में आज का मैच कई मायनों में अहम है। अभी तक टूर्नामेंट में दोनों में से किसी भी टीम ने हार का स्वाद नहीं चखा है। इसलिए आज किसी न किसी टीम को टूर्नामेंट में पहली बार हार का सामना करना होगा। पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया इस वक्त टॉप पर बनी हुई है। ऐसे में पाकिस्तान खिलाड़ियों पर जीत का ज्यादा ही दबाव रहेगा। मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है। 

Advertisement

T20 World Cup 2026 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, टैबलेट, और अन्य स्मार्ट डिवाइसेज पर भी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। हम आपको यहां पर मैच ब्रॉडकास्ट से संबंधित पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 

IND vs PAK T20 Live मैच कब और कहां होगा?

IND vs PAK T20 मैच आज यानी 15 फरवरी को खेला जाएगा। मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। 

IND vs PAK T20 Live मैच कितने बजे से शुरू होगा?

IND vs PAK T20 मैच सायं 7 बजे (7:00 PM) से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले, यानी 6.30PM बजे होगा। 

Advertisement

IND vs PAK T20 Live मैच कौन से टीवी चैनल पर आएगा?

IND vs PAK T20 Live मैच TV पर भी देखा जा सकता है। इस मैच को लाइव आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। 

IND vs PAK T20 Live लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए कहां देखें?

IND vs PAK T20 Live मैच आप अपने मोबाइल, टैबलेट आदि डिवासेज पर देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी। 

Advertisement

IND vs PAK T20 Live मैच फ्री में कैसे देखें?

IND vs PAK T20 Live लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। अगर आपके पास जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो फ्री में यह मैच आप सकते हैं। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.