IND vs PAK फाइनल मैच को आप अपने टीवी स्क्रीन पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
IND vs PAK फाइनल मैच को आप अपने टीवी स्क्रीन पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
भारत पाकिस्तान के बीच आज एक महामुकाबला होने जा रहा है। एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में आज मेंस मुकाबले में दोनों टीमें आमने सामने होंगीं। भारत ने श्रीलंका को हराकर, और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि पाकिस्तानी टीम की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में है। भारत में क्रिकेट फैन्स के लिए यह मैच किसी वर्ल्डकप के फाइनल से कम नहीं होगा क्योंकि भारत पाक मैच पर भारत समेत दुनियाभर के इंडियन क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहती हैं।
भारत-पाक फाइनल में आने से पहले भारत ने श्रीलंका को रनों के बड़े अंतर से हराया। आज 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में मेडल के लिए दो मैच होंगे जिनमें कांस्य और गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले होंगे। इसलिए आज का यह मैच बहुत ही रोचक होने वाला है। भारत पाक मैच को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल आदि डिवाइसेज पर देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर देने जा रहे हैं।
Asian Games gold in the men's cricket competition is the target for India according to batting coach Hrishikesh Kanitkar 🏅 🎯
Read more 👇https://t.co/d4xS0V9hMP
भारत पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 फाइनल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
IND vs PAK फाइनल मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
IND vs PAK फाइनल मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले किया जाएगा।
IND vs PAK फाइनल मैच को आप अपने टीवी स्क्रीन पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
IND vs PAK फाइनल मैच को आप SonyLIV ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। अगर आपके पास पहले से सब्सक्रिप्शन है तो मैच का लाइव स्ट्रीम फ्री में भी देख सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी