India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज शुरू, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण

भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर पहुंचा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जून 2025 10:54 IST
ख़ास बातें
  • भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज 20 जून, 2025 को खेला जाएगा।
  • IND vs Eng पहले टेस्ट मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स पर होगा।
  • भारत vs इंग्लैंड पहला टेस्ट भारत में JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होगा।

India vs England: पहला टेस्ट आज शुरू हो रहा है।

Photo Credit: JioHotstar

भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर पहुंचा हुआ है। आज हेडिंग्ले, लीड्स क्रिकेट मैदान पर पहले टेस्ट के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। यह भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत है, क्योंकि इस बार टेस्ट की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। शुभमन गिल रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के बाद पहली बार टेस्ट टीम की लीड कर रहे हैं।

शुभमन महज 25 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तानों में से एक बन गए हैं। गिल ने अब तक सिर्फ 32 टेस्ट मैच खेले हैं, अब गिल की अगुआई में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है यह देखने लायक रहेगा। वहीं इंग्लैंड टीम की अगुआई बेन स्टोक्स कर रहे हैं जो कि भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


India vs England पहले टेस्ट के लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी:


India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट कहां पर आयोजित हो रहा है?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट इंग्लैंड, लीड्स में हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
Advertisement

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट कब होगा शुरू?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज यानी कि 20 जून, 2025 को शुरू होगा।
Advertisement

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट किस समय शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।
Advertisement

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का प्रसारण भारत में कहां होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
Advertisement

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट भारत में लाइव स्ट्रीम कहां होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट भारत में JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा दर्शक Crickit पर भी लाइव अपडेट देख सकते हैं।

भारत का प्लेइंग 11 (अनुमानित): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

इंग्लैंड का प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग और शोएब बशीर शामिल हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.