India Pakistan Tension: ब्लैकआउट से लेकर एयर रेड सायरन तक, कल होगी देश की सबसे बड़ी सिक्योरिटी ड्रिल!

यह ड्रिल्स दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में होंगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2025 15:12 IST
ख़ास बातें
  • भारत पाक के बीच बढ़ता तनाव अब मॉक ड्रिल, मिलिट्री मूवमेंट्स तक पहुंचा
  • 7 मई को पूरे देश में ब्लैकआउट ड्रिल
  • एयर रेड सायरन और मोबाइल पर अलर्ट भी मिल सकते हैं

Photo Credit: IAF

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव की लहर दौड़ गई है। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में कुल 26 लोगों की जान गई, जिनमें ज्यादातर हिंदू तीर्थयात्री थे। भारत ने इस हमले का जिम्मा पाकिस्तान-समर्थित आतंकियों पर डाला है, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों ने अपने-अपने स्तर पर सैन्य तैयारियों को तेज कर दिया है और अब हालात वॉर-लाइक सिचुएशन की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं।
 

पूरे भारत में 7 मई को मॉक ड्रिल

भारत सरकार ने आतंकी हमले के बाद एक बड़ा कदम उठाते हुए 7 मई को देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का ऐलान किया है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ड्रिल्स दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में होंगी। इसके तहत ब्लैकआउट एक्सरसाइज, एयर रेड सायरन, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना और इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम को चेक करने जैसे एक्टिविटीज शामिल होंगी। 
Advertisement
 

मॉक ड्रिल में देखने को मिल सकता है ये अलर्ट सिस्टम

इस मॉक ड्रिल के दौरान कई शहरों में एयर रेड सायरन बजाए जा सकते हैं। ये वही सायरन होते हैं जो वॉर टाइम या नेचुरल डिजास्टर जैसे हालात में लोगों को तुरंत अलर्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इनकी आवाज तेज होती है और एक खास पैटर्न में बजती है, ताकि आम लोग समझ जाएं कि खतरे का सिग्नल दिया जा रहा है।

इसके साथ ही कुछ इलाकों में मोबाइल अलर्ट भी भेजे जा सकते हैं। यानी यूजर्स को उनके फोन पर फ्लैश मैसेज, नोटिफिकेशन या अलार्म टोन के साथ सरकारी चेतावनी मिल सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 2023 में भारत सरकार ने SMS के जरिए अलर्ट मिलने के एक सिस्टम को तैयार किया था, जिसका उस समय टेस्ट भी किया गया था।
Advertisement
 

पाकिस्तान ने भी किया फुल मिलिट्री ड्रिल

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की सेना भी पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है। Nation.com.pk की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में पाकिस्तान आर्मी ने सियालकोट, नारोवाल, जफरवाल और शकरगढ़ सेक्टर्स में बड़े पैमाने पर लाइव फायर ड्रिल की है। इस अभ्यास में टैंक, आर्टिलरी यूनिट्स और भारी मात्रा में हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
 

समुद्री मोर्चे पर भी हलचल

IDRW की रिपोर्ट के अनुसार, Arabian Sea (अरब सागर) में भी भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं आमने-सामने आ गई हैं। दोनों देशों ने अपनी नौसेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा है और सीमावर्ती जल क्षेत्र में 'Eye-to-Eye' फायरिंग ड्रिल्स तक हो चुकी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.