पाकिस्तान सिंदूर अटैक के बाद भारत में इन जगह कर सकता है अटैक! CERT-In ने जारी की एडवाइजरी

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2025 09:57 IST
ख़ास बातें
  • पहलगाम हमले के बाद से ही अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
  • CERT-In ने बैंक, अन्य सेक्टर और वित्तीय क्षेत्रों के लिए सलाह जारी की है।
  • सरकार ने NASSCOM जैसे संस्थानों के साथ बड़ा अलर्ट मैकेनिज्म तैयार किया।

Photo Credit: Unsplash/ Growtika

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रह है और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है। भारत भी जिसका भरपूर जवाब दे रहा है। टेक्नोलॉजी के इस दौरान में किसी देश को क्षति पहुंचाने के तरीके भी बदल गए हैं। ऐसे में भारत और उसके अहम संस्थानों पर साइबर सिक्योरिटी का खतरा हो सकता है, जिसके लिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अब भारतीय डिजिटल संस्थाओं पर साइबर अटैक से मुकाबला करने के लिए भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने वित्तीय संस्थानों और अन्य सेक्टर को अपनी साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस खतरे में सरकारी सिस्टम के अलावा प्राइवेट इंडस्ट्री भी शामिल हैं।

पहलगाम हमले के बाद से ही अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सिर्फ सरकारी एजेंसी ही नहीं बल्कि प्राइवेट सेक्टर पर भी साइबर सिक्योरिटी को लेकर ध्यान रखना है। CERT-In ने बैंकों और अन्य सेक्टर समेत वित्तीय क्षेत्रों के लिए सलाह जारी की है। इस बीच सरकार ने NASSCOM जैसे संस्थानों के साथ मिलकर एक बड़ा अलर्ट मैकेनिज्म तैयार किया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में हुए अधिकतर साइबर अटैक में डिस्ट्रीब्यूटेड डिनाइल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक और भारतीय वेबसाइट को खराब करने के प्रयास किए गए थे। DDoS अटैक सर्वर पर ट्रैफिक बढ़ाकर वेबसाइट पर बाधा डाल सकते हैं, जिससे डाउनटाइम और फाइनेंशियल नुकसान होता है। राजनीति से प्रेरित मैसेज फैलाने के लिए वेबसाइट को हैक किया जा सकता है।
Advertisement

बीते महीने पाकिस्तान ने भारत में कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों की हत्या की थी, जिससे बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया और अब यह कदम उठाया गया है। आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अपने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए साइबर सिक्योरिटी मजबूत कर रहा है। ऐसे में खास ध्यान दिया जा रहा है कि इंडस्ट्री और स्ट्रैटजिक संस्थानों और संपत्तियों में बेहतर साइबर सिक्योरिटी नियमों को बनाए रखा जाए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.